मैथिली ठाकुर का जलवा, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह फुस्स… डगमगाए खेसारी, जानिए तीन हाई प्रोफाइल सेलेब्स सीट का हाल

मैथिली ठाकुर का जलवा, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह फुस्स… डगमगाए खेसारी, जानिए तीन हाई प्रोफाइल सेलेब्स सीट का हाल

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव का सियासी रंग कुछ अलग ही है। चुनाव नतीजे (Bihar Election 2025) की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। इस बार लोकगायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े स्टार चुनावी मैदान में उतरे हैं। चलिए आपको तीनों ही हाई प्रोफाइल सीट का हाल बताते हैं।

लोकगायिका मैथिली ठाकुर

बिहार के दरभंगा की अलीनगर सीट से लोकगायिका मैथिली ठाकुर चुनावी मैदान में हैं। 11 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर 8551 वोट से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर हैं- महागठबंधन से बिनोद मिश्रा, जो मुकाबले में बने हुए हैं।

25 साल की गायिका मैथिली ठाकुर चुनाव में बढ़त बनाते ही खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। रियलिटी शोज से पहचान बनाने वाली मैथिली का ताल्लुक बिहार के एक छोटे से गांव से है, लेकिन संगीत उनके खून में है। पिता रमेश ठाकुर संगीतकार हैं और वही उनके पहले गुरु भी। मां गृहणी हैं और छोटे भाई ऋषभ और अयाची दोनों संगीत में बहन का पूरा साथ देते हैं। रोजगार की तलाश में परिवार सालों पहले दिल्ली आ गया, जहां मैथिली ने पढ़ाई भी की। अब वही सुरों वाली लड़की बिहार की राजनीति में भी अपनी मजबूत ‘धुन’ बजा रही है। टीवी पर आकर बिहार को नई दिशा में नए सोच के साथ ले जाने की बात कर रही हैं।

लोकगायक खेसारी लाल यादव

छपरा विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है। इस सीट से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर राजद के खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में हैं। अब तक आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, राजद प्रत्याशी खेसारी, भाजपा की कैंडिडेट छोटी कुमारी से 2368 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कुल 28 राउंड की गिनती होनी है। ऐसे में देखना अभी बाकि है कि कौन बाजी मारता है? हालांकि, सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जरूर है कि बिहार चुनाव में सुपरस्टार का जादू फिल्म जैसा नहीं चल पा रहा है।

हाथ जोड़े-फर्श पर बैठी नजर आईं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह

हाथ जोड़े-फर्श पर बैठे… चुनाव नतीजों से पहले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो सामने आया है। बता दें भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। उनका सीधा मुकाबला जेडीयू के महाबली सिंह और भाकपा माले के अरुण सिंह से है। आंकड़ों के मुताबिक, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काफी पीछे चल रही हैं। अब तक उन्हें सिर्फ 2831 वोट ही मिले हैं। वहीं, जेडीयू के महाबली सिंह 10347 वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे नम्बर पर भाकपा माले के अरुण सिंह 9462 वोट के साथ काबिज है।

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मंदिर के फर्श पर बैठी दिख रही हैं। ज्योति लाल चुनरी मां को अर्पित कर रही हैं और घी की ज्योत जला रही हैं। ज्योति किसी प्राचीन मंदिर में गई हैं, जो किसी गुफा में बना है। ज्योति वीडियो में लगातार मंत्र जाप करती दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में चामुंडा कवच की पंक्ति लिखी, “अग्निना दह्यमानस्तु शत्रुमध्ये गतो रणे। विषमे दुर्गमे चैव भयार्ताः शरणं गताः।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *