समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लोकनाथपुर गंज निवासी उमेश पासवान के पुत्र आनंद पासवान के तौर पर हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना 11 फरवरी शाम की है। लोकनाथपुर गंज अस्पताल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के पास हुई थी। इस गोलीबारी में पप्पू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन इस संबंध में गुड्डू कुमार ने थाने में लिखित आवेदन दिया था। इसके आधार पर कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल ने तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आनंद पासवान को गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य फरार और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आनंद पासवान के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। छापेमारी दल में दलसिंहसराय के पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लोकनाथपुर गंज निवासी उमेश पासवान के पुत्र आनंद पासवान के तौर पर हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना 11 फरवरी शाम की है। लोकनाथपुर गंज अस्पताल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के पास हुई थी। इस गोलीबारी में पप्पू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन इस संबंध में गुड्डू कुमार ने थाने में लिखित आवेदन दिया था। इसके आधार पर कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल ने तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आनंद पासवान को गिरफ्तार किया। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य फरार और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आनंद पासवान के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। छापेमारी दल में दलसिंहसराय के पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


