अररिया निबंधन कार्यालय छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:मूल अभिलेख गायब कर फर्जी दस्तावेज किया तैयार, भूमि लाभ लेने का आरोप

अररिया निबंधन कार्यालय छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:मूल अभिलेख गायब कर फर्जी दस्तावेज किया तैयार, भूमि लाभ लेने का आरोप

अररिया जिला निबंधन कार्यालय में पुराने दस्तावेजों से छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जोकीहाट थाना क्षेत्र के तुरकैली वार्ड नंबर 11 निवासी सनाउल्लाह शेख उर्फ सोनू को इस मामले में पकड़ा गया है। आरोपी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि यह मामला 1960 के एक पुराने अभिलेख से जुड़ा है। जिला निबंधन कार्यालय के अभिलेखापाल मोहम्मद सफी अनवर ने 15 दिसंबर 2025 को नगर थाना में कांड संख्या 505/25 दर्ज कराया था। शिकायत में अभिलेख संख्या 10272, जिल्द संख्या 65, पृष्ठ 344 से 346 (वर्ष 1960) में छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। 3 नाम अंकित कर किया फर्जीवाड़ा जांच में पाया गया कि मूल दस्तावेज बदल दिए गए थे और केवाला 10272 में तीन नाम अंकित कर फर्जीवाड़ा किया गया था। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया था। इस दल में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक और अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार शामिल थे। अनुसंधान और छापेमारी के दौरान आरोपी सनाउल्लाह शेख उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकारोक्ति बयान में कबूल किया कि उसने भूमि संबंधी फायदा लेने के लिए अभिलेख में बदलाव करवाया था। मूल अभिलेख गायब कर फर्जी दस्तावेज किया तैयार यह मामला दिसंबर 2025 में दर्ज हुए एक बड़े फर्जीवाड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। उस समय निबंधन कार्यालय में मूल अभिलेख गायब कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगा था, जिसमें 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें आउटसोर्सिंग कर्मी और बाहरी लोग शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कार्यालय के एक कर्मचारी को रिश्वत देने की बात भी स्वीकारी है, जिससे भूमि माफिया की संलिप्तता का शक गहरा रहा है। एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। नगर थाना पुलिस ने बुधवार को इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के बाद आज एसपी ने यह खुलासा किया। अररिया जिला निबंधन कार्यालय में पुराने दस्तावेजों से छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जोकीहाट थाना क्षेत्र के तुरकैली वार्ड नंबर 11 निवासी सनाउल्लाह शेख उर्फ सोनू को इस मामले में पकड़ा गया है। आरोपी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि यह मामला 1960 के एक पुराने अभिलेख से जुड़ा है। जिला निबंधन कार्यालय के अभिलेखापाल मोहम्मद सफी अनवर ने 15 दिसंबर 2025 को नगर थाना में कांड संख्या 505/25 दर्ज कराया था। शिकायत में अभिलेख संख्या 10272, जिल्द संख्या 65, पृष्ठ 344 से 346 (वर्ष 1960) में छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। 3 नाम अंकित कर किया फर्जीवाड़ा जांच में पाया गया कि मूल दस्तावेज बदल दिए गए थे और केवाला 10272 में तीन नाम अंकित कर फर्जीवाड़ा किया गया था। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया था। इस दल में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक और अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार शामिल थे। अनुसंधान और छापेमारी के दौरान आरोपी सनाउल्लाह शेख उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकारोक्ति बयान में कबूल किया कि उसने भूमि संबंधी फायदा लेने के लिए अभिलेख में बदलाव करवाया था। मूल अभिलेख गायब कर फर्जी दस्तावेज किया तैयार यह मामला दिसंबर 2025 में दर्ज हुए एक बड़े फर्जीवाड़े से जुड़ा बताया जा रहा है। उस समय निबंधन कार्यालय में मूल अभिलेख गायब कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगा था, जिसमें 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें आउटसोर्सिंग कर्मी और बाहरी लोग शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कार्यालय के एक कर्मचारी को रिश्वत देने की बात भी स्वीकारी है, जिससे भूमि माफिया की संलिप्तता का शक गहरा रहा है। एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। नगर थाना पुलिस ने बुधवार को इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के बाद आज एसपी ने यह खुलासा किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *