आरा में अफरोज हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पिता को गाली देने पर हुआ था विवाद, चाय दुकान पर दौड़ाकर मारी थी गोली; हथियार बरामद

आरा में अफरोज हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पिता को गाली देने पर हुआ था विवाद, चाय दुकान पर दौड़ाकर मारी थी गोली; हथियार बरामद

आरा के सिंगही क्षेत्र से पुलिस ने अफरोज हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है। बड़हरा के केशोपुर गांव का रहने वाला है। फिलहाल शहर के तरी मोहल्ला में रह रहा था। टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला बाइक मैकेनिक मो. अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सदर एएसपी राजकुमार साह ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी विवाद और गाली-गलौज की मुख्य वजह रही। घटना की रात सीके रोड स्थित एक चाय दुकान पर आरोपी शिवम सिंह, उसके पिता सरोज सिंह और मृतक अफरोज के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई थी। सोनू ने हथियार उपलब्ध कराई थी पूछताछ में शिवम ने स्वीकार किया कि उसके पिता को गाली दिए जाने से वह आक्रोशित हो गया और इसी गुस्से में उसने अफरोज को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। हथियार के स्रोत के बारे में पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल उसे बामपाली इलाके के उसके एक साथी सोनू ने उपलब्ध कराई थी। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सहयोग करने के आरोप में सत्यम कुमार को भी गिरफ्तार किया था, जो आरोपी का ममेरा भाई बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज में उसका हुलिया भी स्पष्ट रूप से सामने आया है। आरोपी के पिता सरोज सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अब जानिए क्या है पूरा मामला एक अप्रैल की रात करीब 9:20 बजे सीके रोड पर चाय दुकान के पास आरोपियों ने अफरोज के साथ गाली-गलौज की थी। सूचना मिलने पर जब उनके भाई मौके पर पहुंचे, तब सरोज सिंह के उकसावे पर शिवम ने पिस्टल से अफरोज के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए पश्चिम टोला की ओर भागा। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सत्यम कुमार ने उनका पीछा कर पूर्व वार्ड पार्षद के घर के पास उनके हाथ में दूसरी गोली मार दी, जिससे मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। आरा के सिंगही क्षेत्र से पुलिस ने अफरोज हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है। बड़हरा के केशोपुर गांव का रहने वाला है। फिलहाल शहर के तरी मोहल्ला में रह रहा था। टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला बाइक मैकेनिक मो. अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सदर एएसपी राजकुमार साह ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी विवाद और गाली-गलौज की मुख्य वजह रही। घटना की रात सीके रोड स्थित एक चाय दुकान पर आरोपी शिवम सिंह, उसके पिता सरोज सिंह और मृतक अफरोज के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई थी। सोनू ने हथियार उपलब्ध कराई थी पूछताछ में शिवम ने स्वीकार किया कि उसके पिता को गाली दिए जाने से वह आक्रोशित हो गया और इसी गुस्से में उसने अफरोज को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। हथियार के स्रोत के बारे में पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि यह पिस्टल उसे बामपाली इलाके के उसके एक साथी सोनू ने उपलब्ध कराई थी। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सहयोग करने के आरोप में सत्यम कुमार को भी गिरफ्तार किया था, जो आरोपी का ममेरा भाई बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर देवराज राय ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज में उसका हुलिया भी स्पष्ट रूप से सामने आया है। आरोपी के पिता सरोज सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अब जानिए क्या है पूरा मामला एक अप्रैल की रात करीब 9:20 बजे सीके रोड पर चाय दुकान के पास आरोपियों ने अफरोज के साथ गाली-गलौज की थी। सूचना मिलने पर जब उनके भाई मौके पर पहुंचे, तब सरोज सिंह के उकसावे पर शिवम ने पिस्टल से अफरोज के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए पश्चिम टोला की ओर भागा। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सत्यम कुमार ने उनका पीछा कर पूर्व वार्ड पार्षद के घर के पास उनके हाथ में दूसरी गोली मार दी, जिससे मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *