मैहर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:70 जवानों और 12 गाड़ियों के साथ निकले जवान, हुड़दंग पर होगी सख्त कार्रवाई

मैहर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:70 जवानों और 12 गाड़ियों के साथ निकले जवान, हुड़दंग पर होगी सख्त कार्रवाई

मैहर में होली का त्योहार शांति से मनाने और सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का मकसद लोगों के मन से डर दूर करना और कानून का पालन कराना है। मार्च में करीब 70 पुलिसकर्मी और 12 से ज्यादा गाड़ियां शामिल रहीं। मैहर थाने से शुरू होकर यह काफिला शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों से गुजरा। मार्च के दौरान पुलिस की गाड़ियों के सायरन और हूटर बजाकर बदमाशों को कड़ा संदेश दिया गया। भारी पुलिस बल रहा मौजूद इस पैदल और वाहन गश्त के दौरान मैहर टीआई अनिमेष द्विवेदी, बदेरा टीआई अभिषेक सिंह परिहार, नादन टीआई रेनू मिश्रा समेत ट्रैफिक पुलिस और पुलिस लाइन का पूरा बल सड़कों पर नजर आया। अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालकर सुरक्षा के इंतजामों को देखा। हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी पुलिस ने साफ कर दिया है कि होली के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। अधिकारियों ने कहा कि अगर कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या हरकत दिखे, तो तुरंत पुलिस को खबर दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *