मैहर नवरात्रि मेला: डॉक्टरों ने कई श्रद्धालुओं को दिया इलाज:मंडला, विदिशा और नरसिंहपुर से भक्तों को मिली सुविधा

मैहर नवरात्रि मेला: डॉक्टरों ने कई श्रद्धालुओं को दिया इलाज:मंडला, विदिशा और नरसिंहपुर से भक्तों को मिली सुविधा

मैहर में चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान मां शारदा धाम में तैनात चिकित्सा दल श्रद्धालुओं को लगातार त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। मेले में कई स्थानों पर अचानक अस्वस्थ हुए मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है, जबकि गंभीर मामलों को सिविल अस्पताल मैहर रेफर किया जा रहा है। इसी कड़ी में, मंडला निवासी 35 वर्षीय राजा चौरसिया को लाल गेट के पास शरीर में कंपन, अत्यधिक पसीना और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के साथ पाया गया। चिकित्सा दल ने तत्काल उपचार प्रदान कर उन्हें अस्पताल भेजा। एक अन्य घटना में, नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा निवासी 29 वर्षीय हरिओम राजपूत चक्कर आने से गिर गए, जिससे उनके सिर में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। विदिशा के 12 वर्षीय आयुष अहिरवार को पेट दर्द, चक्कर और सिर में चोट की शिकायत होने पर तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त, मैहर के वृद्धाश्रम में अस्थमा से पीड़ित एक मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और उपचार कर उनकी स्थिति में सुधार किया। इन सभी मामलों में डॉ. सौरभ सिंह तिवारी और डॉ. संतोष कुमार जाटव सहित पूरे चिकित्सा दल ने त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान कीं, जिसकी मेला क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *