लखनऊ में माहेश्वरी समाज की कार्यसमिति के चुनाव संपन्न हो गए हैं। शास्त्री नगर स्थित राधेश्याम जाजू के निवास पर आयोजित बैठक में वर्ष 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक संजय काबरा और चुनाव अधिकारी विष्णु कांत माहेश्वरी के नेतृत्व में पूरी हुई। चुनाव के बाद गोविंद माहेश्वरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में निखिल माहेश्वरी और निर्भय प्रकाश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष गोविंद माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। बैठक में समाज के कार्यों को सुचारु रूप से चलाने और अनुभवी सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कई अहम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। इन पदाधिकारी को विशेष जिम्मेदारी दी गई विनम्र माहेश्वरी को मंत्री, नितिन माहेश्वरी को अर्थ मंत्री और राजीव माहेश्वरी को संगठन मंत्री बनाया गया। गौरव माहेश्वरी प्रचार मंत्री, जबकि सताक्षी नंदन माहेश्वरी और विक्की माहेश्वरी संयुक्त मंत्री चुने गए। अमर कुमार माहेश्वरी सहित अन्य सदस्यों को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया। कार्यसमिति में शामिल करने का निर्णय लिया बैठक में विनोद माहेश्वरी को मीडिया संयोजक और विजय प्रकाश गुप्ता (असावा) को तकनीकी सलाहकार (कंप्यूटर ऑपरेशन) नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, हनुमान प्रसाद लोया और अभिषेक अटल को मनोनीत सदस्य के रूप में कार्यसमिति में शामिल करने का निर्णय लिया गया।अंत में, सभी सदस्यों ने समाज की एकजुटता, विकास और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


