माहेश्वरी महिला संगठन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

माहेश्वरी महिला संगठन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

बेंगलूरु

माहेश्वरी महिला संगठन बेंगलूरु व प्रायोजकों की ओर से ओकलीपुरम स्थित माहेश्वरी भवन में कर्नाटक गोवा प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक एवं पद ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों ने शपथ ली।बेंगलूरु माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी सारडा़ ने स्वागत किया। नवम सत्र के सचिव एवं कोषाध्यक्ष की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन को पारित कराया गया।दूसरे सत्र में दशम सत्र के पदाधिकारियों का चयन कर नाम घोषित किया गया एवं पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। बेंगलूरु की सुनीता लाटोटी कर्नाटक गोवा प्रांतीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष बनीं। सचिव बेल्लारी की नीति भूतड़ा, कोषाध्यक्ष बेलगावी से सरिता सारडा एवं संगठन मंत्री बन्हट्टी से उमा भट्टड़ बनाई गईं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाहोटी का सम्मान बेंगलूरु माहेश्वरी महिला संगठन, बेंगलूरु माहेश्वरी सभा एवं अन्य लोगों ने किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष शोभा भूतड़ा व राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। संचालन शोभा भूतड़ा एवं कल्पना बाहेती ने किया ।धन्यवाद कला डागा एवं नीति भूतड़ा ने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *