41 टन हवन सामग्री से महायज्ञ, 151 ब्राह्मण करेंगे दुर्गा पाठ

भास्कर संवाददाता| भैरूंदा चैत्र नवरात्रि पर ग्राम सातदेव के पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विराट धार्मिक आयोजन होगा। श्री श्री 1008 धूनीवाले दादाजी महाराज की कृपा से यह आयोजन हो रहा है। श्री बालाजी दरबार पातालेश्वर महादेव मंदिर, सातदेव के तत्वावधान में 41 टन हवन सामग्री से विशाल हवन और महायज्ञ होगा। 151 ब्राह्मण अखंड दुर्गा पाठ करेंगे। संगीतमय शिव महापुराण कथा भी होगी। आयोजन 18 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा। 18 मार्च को शोभायात्रा से शुरुआत होगी। धार्मिक ध्वज रहेंगे। भजन-कीर्तन होगा। ढोल-मांदल बजेगा। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नगर में शोभायात्रा निकालेंगे। हर दिन सुबह 8 बजे से दुर्गा पाठ होगा। सुबह 9 बजे से नवचंडी यज्ञ शुरू होगा। दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक विधिवत हवन-पूजन होगा। दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक संगीतमय शिव महापुराण कथा होगी। शाम 7:30 बजे 2100 दीपों से महाआरती होगी। रात 8:30 बजे से भजन-कीर्तन और धार्मिक संध्या होगी। 7 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी 29 मार्च से शिव महापुराण कथा शुरू होगी। कथा 7 अप्रैल तक चलेगी। कथा वाचन राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पं. विजयकृष्ण महाराज वृंदावन करेंगे। उनके सान्निध्य में श्रद्धालु शिव महिमा का रसपान करेंगे। महायज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में धर्मपरायण भक्त परिवारों का सहयोग रहेगा। क्षेत्र के वरिष्ठ श्रद्धालु और सेवादार सक्रिय भागीदारी करेंगे। 7 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी। कन्या पूजन होगा। धर्मसभा होगी। विशाल भंडारा होगा। इसी के साथ आयोजन का समापन होगा। 41 टन हवन सामग्री से प्रस्तावित इस महायज्ञ को क्षेत्र का ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन माना जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *