रामनवमी में रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट:15 नैवेद्यम काउंटर बनाए जाएंगे, डीएम ने की समीक्षा बैठक; 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य

रामनवमी में रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट:15 नैवेद्यम काउंटर बनाए जाएंगे, डीएम ने की समीक्षा बैठक; 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य

देश में 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। इसके लिए पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में रात 2 बजे ही पट खुल जाएगा। पट खुलते ही 15 मिनट आरती होगी। आरती खत्म होते ही प्रसाद चढ़ाने और दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 27 मार्च को रात को होने वाली आरती तक चलेगा। रामनवमी की तैयारी को लेकर आज महावीर मंदिर में पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और सीनियर एसपी कार्तिकेय के शर्मा की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। महिला भक्तों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की मांग इस बैठक में मंदिर के एसीईओ बीके मिश्रा, मंदिर अधीक्षक के सुधाकरण, मार्केट समिति के पदाधिकारी और सदस्य, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी आदि शामिल थे। रामनवमी के दिन भक्तों को मिलने वाली सुविधा और व्यवस्था पर चर्चा हुई। डीएम ने कतार लगने वाले भक्तों के सुविधा के लिए कई निर्देश दिए। जिससे भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। साथ ही साथ उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महिला भक्तों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की भी मांग की गई है। जिससे महिलाओं में अधिक देर तक लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़े। मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा। सभी काउंटर बाहर में रहेंगें। राम नवमी के दिन लोहे और बांस का बैरिकेडिंग, धूप से बचाव के लिए छावनी, पूरे रास्ते में समुचित लाइटिंग, विभिन्न जगहों पर बड़ा एलईडी स्क्रीन, एलईडी पर लाइव पूजा देखने, पानी, शर्बत और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, विभिन्न जगहों पर करीब 15 नैवेद्यम लड्डू काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। पूजा के लिए अयोध्या से पुजारी बुलाए जाएंगे। सरकारी और प्राइवेट सुराकर्मियों की मदद ली जाएगी सुरक्षा में सरकारी और प्राइवेट सुराकर्मियों की मदद ली जाएगी। सरकारी के अलावा करीब 100-120 प्राइवेट सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे, जिससे कतार में लगे भक्तों की भीड़ को समुचित तरीके से नियंत्रित किया जा सके। इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 18 हजार किलो नैवेद्यम बनाकर तैयार रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर और 6 हजार किलो की तैयारी रखी जाएगी। वैसे बीते साल भी 18 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करके रखा गया था। उसी के मद्देनजर इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। देश में 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। इसके लिए पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में रात 2 बजे ही पट खुल जाएगा। पट खुलते ही 15 मिनट आरती होगी। आरती खत्म होते ही प्रसाद चढ़ाने और दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 27 मार्च को रात को होने वाली आरती तक चलेगा। रामनवमी की तैयारी को लेकर आज महावीर मंदिर में पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और सीनियर एसपी कार्तिकेय के शर्मा की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। महिला भक्तों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की मांग इस बैठक में मंदिर के एसीईओ बीके मिश्रा, मंदिर अधीक्षक के सुधाकरण, मार्केट समिति के पदाधिकारी और सदस्य, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी आदि शामिल थे। रामनवमी के दिन भक्तों को मिलने वाली सुविधा और व्यवस्था पर चर्चा हुई। डीएम ने कतार लगने वाले भक्तों के सुविधा के लिए कई निर्देश दिए। जिससे भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। साथ ही साथ उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महिला भक्तों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की भी मांग की गई है। जिससे महिलाओं में अधिक देर तक लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़े। मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा। सभी काउंटर बाहर में रहेंगें। राम नवमी के दिन लोहे और बांस का बैरिकेडिंग, धूप से बचाव के लिए छावनी, पूरे रास्ते में समुचित लाइटिंग, विभिन्न जगहों पर बड़ा एलईडी स्क्रीन, एलईडी पर लाइव पूजा देखने, पानी, शर्बत और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, विभिन्न जगहों पर करीब 15 नैवेद्यम लड्डू काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। पूजा के लिए अयोध्या से पुजारी बुलाए जाएंगे। सरकारी और प्राइवेट सुराकर्मियों की मदद ली जाएगी सुरक्षा में सरकारी और प्राइवेट सुराकर्मियों की मदद ली जाएगी। सरकारी के अलावा करीब 100-120 प्राइवेट सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे, जिससे कतार में लगे भक्तों की भीड़ को समुचित तरीके से नियंत्रित किया जा सके। इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 18 हजार किलो नैवेद्यम बनाकर तैयार रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर और 6 हजार किलो की तैयारी रखी जाएगी। वैसे बीते साल भी 18 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करके रखा गया था। उसी के मद्देनजर इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *