महावीर इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना के नेतृत्व में क्वींस अध्यक्ष किरण बाफना ने संथारा साधिका प्रेमलता की पुण्य स्मृति में जीवदया स्वरूप लक्ष्मीनारायण मंदिर में पुजारी को चार बोरी मक्की की भेंट की। इस दौरान सेवा कार्य को पुनित बताते हुए इस तरह के कार्य में समाज को आगे आने पर बल दिया गया। इस दौरान संगठन ने पुजारी का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्वींस मार्गदर्शिका साधना भण्डारी का सहयोग भी रहा। इस दौरान मंत्री दीपिका पाटनी, उपाध्यक्ष पिंकी सोनी, कोषाध्यक्ष पूजा जैन, सहकोषाध्यक्ष वंदना पालीवाल, सहमंत्री प्रीति सिंघावत, कार्यकारिणी सदस्य सुमता जैन, मोनिका खारीवाल, विजया मेहता, भावना जैन, सपना जैन, सदस्य तरुणा घीया, अनुराधा झा, सुनीता कंकरेचा, कनक लोढ़ा, जैन युवा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्म चंद बाफना, उपाध्यक्ष टीकम खारीवाल, मंत्री पीयूष जैन, दर्पण लोढ़ा, कमल मेहरा आदि ने इस नेक सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।


