टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू:कलश यात्रा से शुभारंभ, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे; लखबीर सिंह लक्खा देंगे प्रस्तुति

टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू:कलश यात्रा से शुभारंभ, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे; लखबीर सिंह लक्खा देंगे प्रस्तुति

टीकमगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ‘मातृधाम छिपरी’ में सोमवार से सात दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। यह विशेष उत्सव 9 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा महोत्सव की शुरुआत सोमवार सुबह एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुई। इस यात्रा में 11 घोड़े, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर भजन गा रही थीं, वहीं पुरुष धर्म ध्वजा लेकर जयकारे लगा रहे थे। यात्रा का समापन मां शारदा की पहाड़ी पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर हुआ, जिसके बाद मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। 70 फीट ऊंचे सदाशिव की छांव में कथा यह पूरा आयोजन उस पहाड़ी पर हो रहा है, जहां दो साल पहले भगवान सदाशिव की 70 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी। महोत्सव के दौरान हर दिन दोपहर में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। वहीं, शाम के समय सांस्कृतिक और बुंदेली लोक विधाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज शाम लीलाधर रैकवार और उनकी टीम बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति देगी। लखबीर सिंह लक्खा और पवनदीप राजन सजाएंगे महफिल महोत्सव में आने वाले दिनों में कई बड़े कलाकार शिरकत करेंगे। 14 फरवरी को मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी आवाज से समां बांधेंगे। महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व यानी 15 फरवरी को सुबह से ही विशेष शिवार्चन शुरू होगा और इसी शाम ‘इंडियन आइडल’ विजेता पवनदीप राजन भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मुस्कान प्रजापति, रवि अहिरवार और कविता शर्मा जैसे कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। देखें तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *