Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 12 बजे से कतार में भक्त, नो व्हीकल जोन घोषित

Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रात 12 बजे से कतार में भक्त, नो व्हीकल जोन घोषित

Varanasi Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु रात 12:00 से ही कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के अंदर व बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है और पूरे रास्ते को नो व्हीकल जोन में तब्दील कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ की होने वाली मंगला आरती के समय में भी बदलाव किया है।

भगवान भोले की भक्ति में डूबी काशी

महाशिवरात्रि पर काशी भगवान भोले की भक्ति में डूबी नजर आई। यहां दूर-दराज से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं, जो देर रात से ही पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बाबा के दरबार में हजारी लगाने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत उनके ऊपर पुष्प वर्षा करके किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था और इसी को लेकर शिवरात्रि मनाई जाती है।

Varanasi Mahashivratri 2026, Kashi Mahashivratri news, Baba Vishwanath Mandir darshan, Kashi Vishwanath Temple crowd, Mahashivratri 2026 Varanasi, Mangal Aarti timing change, Varanasi no vehicle zone, Varanasi police security 2026,

15 से 20 लाख श्रद्धालु

बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से बिहार, झारखंड और देश के कई अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पहुंचने वाले प्रत्येक मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाई है और इन रास्तों पर किसी भी प्रकार के वाहनों को ले जाने की मनाही है।

पुलिस प्रशासन का कैसा इंतजाम?

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारी कर रखी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि काशी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मी अदब से पेश आएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार से अगर श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करते पुलिसकर्मियों की शिकायत आती है, तो दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए करीब 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जिसमें पैरामिलिट्री, पीएसी और जिला पुलिस के जवान शामिल हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लोगों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को देखें तो कृपया पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *