ग्वालियर में नाबालिग चोर गिरफ्तार:लाखों की नकदी बरामद, स्कूटी से बैग चुराया था; 3.55 लाख और मोबाइल जब्त

ग्वालियर में नाबालिग चोर गिरफ्तार:लाखों की नकदी बरामद, स्कूटी से बैग चुराया था; 3.55 लाख और मोबाइल जब्त

ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में जुपिटर स्कूटी से नगदी से भरा बैग चोरी करने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 3 लाख 55 हजार रुपए नकद और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जबकि शेष रकम उसने अय्याशी में खर्च कर दी। माधौगंज पुलिस के मुताबिक फरियादी कृष्ण कुमार दौहरे (34) निवासी बराना गांव जिला दतिया वर्तमान में डांगवाले बाबा पानी की टंकी गुढ़ा क्षेत्र में रहते हैं और अलकापुरी सिटी सेंटर स्थित रजिस्ट्री सर्विस प्रोवाइडर मयंक श्रीवास्तव के कार्यालय में नौकरी करते हैं। स्कूटी पर बैग टांगकर सब्जी खरीदने गया था फरियादी घटना 5 फरवरी की रात करीब 8:50 बजे की है। कृष्ण कुमार अपनी जुपिटर स्कूटी (MP07-SQ-0254) पर नगदी से भरा बैग टांगकर गुढ़ा कलारी के पास सब्जी खरीदने चले गए थे। इसी दौरान नाबालिग ने मौका पाकर बैग चुरा लिया और फरार हो गया। बैग में 3 लाख 80 हजार रुपए नकद, एचडीएफसी बैंक की चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और आयुष्मान कार्ड रखे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले घटना के बाद पीड़ित ने माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक नाबालिग बैग चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस सागर ताल के पास स्थित सरकारी मल्टी में आरोपी के घर पहुंची और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिग ने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 3 लाख 55 हजार रुपए और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *