अजित पवार की मौत की खबर से मातम में डूबा महाराष्ट्र, रितेश देशमुख, स्मृति ईरानी संग इन सेलिब्रिटीज का छलका दर्द

अजित पवार की मौत की खबर से मातम में डूबा महाराष्ट्र, रितेश देशमुख, स्मृति ईरानी संग इन सेलिब्रिटीज का छलका दर्द

Deputy CM of Maharashtra Ajit Pawar passes away: महाराष्ट्र से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष अजित पवार का आज बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, वो एक प्राइवेट विमान में सफर कर रहे थे, जो बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है।

बता दें, अजित पवार के अचानक चले जाने से राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर है। बॉलीवुड जगत से रितेश देशमुख, स्मृति ईरानी और अनुपम खेर जैसी कई बड़ी सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के द्वारा अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं।

अजित पवार के निधन के खबर से मातम में डूबा महाराष्ट्र

एक्टर रितेश देशमुख ने अजित पवार के साथ अपनी यादें शेयर करते हुए ट्वीट किया, “ये जानकर बहुत सदमा लगा कि हमने एक दुखद हादसे में अजित दादा को खो दिया। वे महाराष्ट्र के सबसे जोशीले नेताओं में से एक थे, जिन्हें काम में ढिलाई बिल्कुल पसंद नहीं थी। वो हमेशा अपने आस-पास के लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। उनकी हाजिरजवाबी और बेबाकी बेजोड़ थी। उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे भरा नहीं जा सकता।”

इतना ही नहीं, पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “विमान हादसे में श्री अजित पवार जी के आकस्मिक निधन से हैरान और दुखी हूं। जनता के प्रति उनकी सेवा और राजनीतिक नेतृत्व को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। मेरी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” साथ ही, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण ने भी गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में अजित दादा का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वे एनडीए के एक मजबूत स्तंभ थे।

अजित पवार जी का जाना राज्य की राजनीति के लिए

बता दें, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने एक्स पर लिखा, “अजित पवार जी का जाना राज्य की राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं सुनेत्रा जी, पार्थ, जय और पूरे पवार परिवार के साथ हैं।” दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने भी उन्हें याद करते हुए कहा, “अजित पवार दादा के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। वे जब भी मुझसे मिले, बहुत ही दयालु और सरल स्वभाव के दिखे।”

सिंगर राहुल वैद्य ने भी इंस्टाग्राम पर ‘रेस्ट इन पीस’ लिखकर दादा को श्रद्धांजलि दी। दरअसल, अजित पवार की पहचान एक ‘मास लीडर’ और कड़े प्रशासक के तौर पर थी। बारामती के इस बेटे का इस तरह से अचानक चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके लाखों समर्थकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *