सांदीपनि शासकीय उमावि महाराजवाड़ा क्रमांक-3 की 8 बसें दूसरे दिन शुक्रवार को भी नहीं चली। इसकी वजह से अब विद्यार्थियों और उनके पालकों को परेशान होना पड़ रहा है। लाखों रुपए के बिल बकाया होने के कारण सर्विस प्रोवाइडर समाया स्कूल बस ट्रांसपोर्टेशन लिमिटेड ने महाराजवाड़ा क्रमांक-3 स्कूल की 8 बसों का संचालन गुरुवार से बंद कर दिया है। समाया स्कूल बस ट्रांसपोर्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि जून 2025 से बसों के बिल बकाया थे। कुल 8 बसों में से केवल 5 बस के बिल पर प्राचार्य शिवसिंह अहिरवार ने साइन किए हैं। शुक्रवार को भी महाराजवाड़ा क्रमांक-3 स्कूल की बसें नहीं चली। सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को भी महाराजवाड़ा क्रमांक-3 स्कूल की बसें नहीं चलाई जाएंगी।


