महाबोधि एक्सप्रेस अब एक घंटा पहले प्लेटफॉर्म पर लगेगी:जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को राहत; सीट के लिए लंबी लाइन लगानी नहीं पड़ेगी

महाबोधि एक्सप्रेस अब एक घंटा पहले प्लेटफॉर्म पर लगेगी:जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को राहत; सीट के लिए लंबी लाइन लगानी नहीं पड़ेगी

गयाजी जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने राहत भरा फैसला लिया है। अब महाबोधि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आकर खड़ी होगी। इस बदलाव से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलने वाला है। खासकर जनरल पैसेंजर को खासा लाभ मिलेगा। पहले यह ट्रेन दोपहर करीब दो बजे खुलती थी। तय समय से कुछ पहले या फिर उसके आसपास प्लेटफॉर्म पर लगती थी। इससे यात्रियों को जल्दबाजी में ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती थी। खासकर जनरल पैसेंजर को लाइन लग कर साधारण बोगी में सवार होने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। यही नहीं उनके साथ-साथ आरपीएफ के जवान और उनके अधिकारियों को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री पहले से प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर आराम से ट्रेन में चढ़ सकेंगे। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को होगा। भीड़भाड़ के कारण पहले सीट के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। कई बार धक्का-मुक्की तक हो जाती थी। अब ट्रेन पहले से खड़ी रहने के कारण यात्री समय से चढ़कर अपनी जगह सुनिश्चित कर सकेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत होगी गर्मी के मौसम को देखते हुए भी यह फैसला राहत देने वाला माना जा रहा है। तेज धूप और उमस में प्लेटफॉर्म पर इंतजार करने की मजबूरी अब काफी हद तक खत्म होगी। यात्री बिना जल्दबाजी के अपनी यात्रा शुरू कर पाएंगे। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। यात्री धीरे-धीरे और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ेंगे। इससे अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से मजबूत होगी। गयाजी जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने राहत भरा फैसला लिया है। अब महाबोधि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आकर खड़ी होगी। इस बदलाव से रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलने वाला है। खासकर जनरल पैसेंजर को खासा लाभ मिलेगा। पहले यह ट्रेन दोपहर करीब दो बजे खुलती थी। तय समय से कुछ पहले या फिर उसके आसपास प्लेटफॉर्म पर लगती थी। इससे यात्रियों को जल्दबाजी में ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती थी। खासकर जनरल पैसेंजर को लाइन लग कर साधारण बोगी में सवार होने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। यही नहीं उनके साथ-साथ आरपीएफ के जवान और उनके अधिकारियों को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री पहले से प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर आराम से ट्रेन में चढ़ सकेंगे। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को होगा। भीड़भाड़ के कारण पहले सीट के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। कई बार धक्का-मुक्की तक हो जाती थी। अब ट्रेन पहले से खड़ी रहने के कारण यात्री समय से चढ़कर अपनी जगह सुनिश्चित कर सकेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत होगी गर्मी के मौसम को देखते हुए भी यह फैसला राहत देने वाला माना जा रहा है। तेज धूप और उमस में प्लेटफॉर्म पर इंतजार करने की मजबूरी अब काफी हद तक खत्म होगी। यात्री बिना जल्दबाजी के अपनी यात्रा शुरू कर पाएंगे। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव भी कम होगा। यात्री धीरे-धीरे और व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ेंगे। इससे अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से मजबूत होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *