रामदरबार मंदिर में महा अनुष्ठान हुआ, 9 लाख 87 हजार जप

रामदरबार मंदिर में महा अनुष्ठान हुआ, 9 लाख 87 हजार जप

मकरोनिया स्थित राम दरबार मंदिर में शनिवार को सवा करोड़ ओम नम: शिवाय जप का महा अनुष्ठान शुरू हुआ। मंदिर के महंत केशव गिरी महाराज बताया कि भगवान शिव के समक्ष प्रतिज्ञा संकल्प कर महा अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। 30 बच्चों सहित 140 से अधिक भक्तों ने जप प्रारंभ किया। पूजन में मुख्य रूप से अखिलेश गौर, राजा रिछारिया, इंजीनियर महेंद्र गोस्वामी, उपस्थित रहे। सीताराम सेन ने रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को संभाली। शनिवार को शाम 7 बजे तक 9 लाख 87 जप हुआ। इस मौके पर सुरेंद्र सुहाने, वीरेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सिंगदौनी, हेमंत पचौरी, आनंद सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *