अररिया के बाबाजी कुटिया हनुमान मंदिर में 108 घंटे का महाअष्टयाम रविवार को हवन के साथ संपन्न हो गया। परमान नदी के किनारे स्थित स्वर्ग स्थल व मोक्ष धाम में 7 अप्रैल से यह आयोजन शुरू हुआ था। इस अवसर पर हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना के साथ सामूहिक हवन किया गया। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा के नेतृत्व में यह महाअष्टयाम आयोजित हुआ। अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने भी इस आयोजन में विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने नानु बाबा के साथ बैठकर हवन किया और पूरे जिले व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित की गई, जिसे दस हजार से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने ग्रहण किया। भंडारे में शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे थे। महाअष्टयाम से पहले 6 अप्रैल को 24 घंटे का निरंतर रामायण पाठ हुआ था। इसके बाद 7 अप्रैल की शाम से 108 घंटे का महाअष्टयाम शुरू हुआ, जिसमें जिले की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोजाना छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली भक्ति झांकी देखने के लिए रात भर हजारों श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहते थे। नानू बाबा ने बताया कि इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिले के सभी भक्तों का अहम योगदान रहा। उन्होंने सभी भक्तों, कीर्तन मंडलियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सुव्यवस्थित रखने के लिए मंदिर परिसर में दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात रहे। मेडिकल टीम की ओर से प्रदीप कुमार और प्रियंका कुमारी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस महाअष्टयाम को सफल बनाने में अरुण मिश्रा, अखिलेश दास, पंडित मोहन दुबे, अमित कुमार अमन, किमी आनंद उर्फ भैरव पांडे, शशिकांत दुबे, राम जिनीश पासवान, दिलीप स्वर्णकार, शंकर माली, अरुण अलबेला, किशन भगत, राजू पासवान, मायानंद पासवान, गुड्डू सिंह, रोशन कुमार, विकास कुमार, सनद कुमार, आकाश मालाकार, नुतन शर्मा, दीपांकर शर्मा, हेमंत कुमार हीरा सहित अनेक भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन भक्ति, आस्था और सामुदायिक सद्भाव का अद्भुत उदाहरण बना। भक्तों ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा कार्यक्रम बताया। अररिया के बाबाजी कुटिया हनुमान मंदिर में 108 घंटे का महाअष्टयाम रविवार को हवन के साथ संपन्न हो गया। परमान नदी के किनारे स्थित स्वर्ग स्थल व मोक्ष धाम में 7 अप्रैल से यह आयोजन शुरू हुआ था। इस अवसर पर हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना के साथ सामूहिक हवन किया गया। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा के नेतृत्व में यह महाअष्टयाम आयोजित हुआ। अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने भी इस आयोजन में विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने नानु बाबा के साथ बैठकर हवन किया और पूरे जिले व प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित की गई, जिसे दस हजार से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने ग्रहण किया। भंडारे में शामिल होने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे थे। महाअष्टयाम से पहले 6 अप्रैल को 24 घंटे का निरंतर रामायण पाठ हुआ था। इसके बाद 7 अप्रैल की शाम से 108 घंटे का महाअष्टयाम शुरू हुआ, जिसमें जिले की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोजाना छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली भक्ति झांकी देखने के लिए रात भर हजारों श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहते थे। नानू बाबा ने बताया कि इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिले के सभी भक्तों का अहम योगदान रहा। उन्होंने सभी भक्तों, कीर्तन मंडलियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सुव्यवस्थित रखने के लिए मंदिर परिसर में दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात रहे। मेडिकल टीम की ओर से प्रदीप कुमार और प्रियंका कुमारी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस महाअष्टयाम को सफल बनाने में अरुण मिश्रा, अखिलेश दास, पंडित मोहन दुबे, अमित कुमार अमन, किमी आनंद उर्फ भैरव पांडे, शशिकांत दुबे, राम जिनीश पासवान, दिलीप स्वर्णकार, शंकर माली, अरुण अलबेला, किशन भगत, राजू पासवान, मायानंद पासवान, गुड्डू सिंह, रोशन कुमार, विकास कुमार, सनद कुमार, आकाश मालाकार, नुतन शर्मा, दीपांकर शर्मा, हेमंत कुमार हीरा सहित अनेक भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन भक्ति, आस्था और सामुदायिक सद्भाव का अद्भुत उदाहरण बना। भक्तों ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा कार्यक्रम बताया।


