धौलपुर के शेरगढ़ किले पर महाआरती:भक्तों ने शंख झालरों के साथ महाआरती की; ‘जय हनुमान, जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए

धौलपुर के शेरगढ़ किले पर महाआरती:भक्तों ने शंख झालरों के साथ महाआरती की; ‘जय हनुमान, जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए

धौलपुर शहर के नजदीक चंबल के बीहड़ों में स्थित ऐतिहासिक शेरगढ़ किले के प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने शंख झालरों के साथ भगवान की महाआरती की और ‘जय हनुमान, जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा किला परिसर भक्तिमय हो गया। महाआरती के मुख्य यजमान राजस्थान उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के धौलपुर जिला अध्यक्ष और जिला अग्रवाल महासमिति धौलपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल रहे। मंदिर के पुजारी दीपक अवस्थी ने बताया कि यह आयोजन राजस्थान सरकार के प्राचीन राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के तहत आने वाले मुख्य हनुमान जी मंदिर में हुआ। अवस्थी ने जानकारी दी कि मंगलवार दोपहर 1 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया था। इसके समापन के बाद शाम 5 बजे शंख झालरों से महाआरती की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुए। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और अपने घर-परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। संगीतमय सुंदरकांड पाठ दिनेश स्वामी और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *