बदायूं के कछला घाट पर माघ पूर्णिमा स्नान:कड़ाके की ठंड में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सूर्य देव को दिया अर्घ्य

बदायूं के कछला घाट पर माघ पूर्णिमा स्नान:कड़ाके की ठंड में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सूर्य देव को दिया अर्घ्य

माघ पूर्णिमा के अवसर पर बदायूं के कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। भोर से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। स्नान के उपरांत श्रद्धालु गंगा पूजन, दीपदान, दान-पुण्य और हवन-पूजन में लीन हैं। गंगा तट पर धार्मिक वातावरण बना हुआ है। मंत्रोच्चार, घंटा-घड़ियाल और ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। संत-महात्मा धर्मोपदेश दे रहे हैं, जबकि श्रद्धालु जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान कर रहे हैं। गंगा किनारे विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा भंडारों का भी आयोजन किया गया है, जहाँ श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन वितरित किया जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मथुरा-बरेली हाईवे पर भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया है, ताकि स्नानार्थियों को कोई असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ-साथ फ्लड पीएसी भी तैनात की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम गंगा घाट पर लगातार निगरानी कर रही है। प्रशासन द्वारा पूरे मेला क्षेत्र पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *