मगध विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-28 स्नातक (यूजी) फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार एग्जाम 5 से 9 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक कला संकाय के छात्रों की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्रों की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 5 मई को मेजर कोर्स एमजेसी-5, 6 मई को एमजेसी-6, 7 मई को एमजेसी-7 की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 8 मई को माइनर कोर्स एमआईसी-4 और 9 मई को एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स एईसी-4 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके। फॉर्म भरने की ऑनलाइन सुविधा प्रायोगिक परीक्षाएं 27 अप्रैल से 4 मई 2026 तक संबंधित महाविद्यालयों में कराई जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज स्तर पर तय की गई है। वहीं परीक्षा फॉर्म और शुल्क ऑनलाइन जमा करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। छात्र 9 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। एग्जाम को लेकर दिशा-निर्देश जारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम सिंह ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करें और परीक्षा संचालन में विश्वविद्यालय को पूरा सहयोग दें। ताकि परीक्षा सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके। मगध विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-28 स्नातक (यूजी) फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार एग्जाम 5 से 9 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक कला संकाय के छात्रों की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्रों की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 5 मई को मेजर कोर्स एमजेसी-5, 6 मई को एमजेसी-6, 7 मई को एमजेसी-7 की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 8 मई को माइनर कोर्स एमआईसी-4 और 9 मई को एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स एईसी-4 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके। फॉर्म भरने की ऑनलाइन सुविधा प्रायोगिक परीक्षाएं 27 अप्रैल से 4 मई 2026 तक संबंधित महाविद्यालयों में कराई जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज स्तर पर तय की गई है। वहीं परीक्षा फॉर्म और शुल्क ऑनलाइन जमा करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। छात्र 9 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। एग्जाम को लेकर दिशा-निर्देश जारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम सिंह ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करें और परीक्षा संचालन में विश्वविद्यालय को पूरा सहयोग दें। ताकि परीक्षा सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके।


