वन चौकी से ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए माफिया:वनकर्मी का मोबाइल तोड़ा, कुण्डेरा थाने में 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वन चौकी से ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए माफिया:वनकर्मी का मोबाइल तोड़ा, कुण्डेरा थाने में 20-25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सवाई माधोपुर जिले में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। हाल ही में बजरी माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया था। वहीं बीते दिन खनन माफिया बसोव वन चौकी का ताला तोड़कर अवैध खनन के आरोप में बंद आरोपी को वन कर्मियों के कब्जे से छुड़ा कर ले गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना की वीडियो बना रहे एक वनरक्षक का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। फिलहाल वन विभाग ने 20 से 25 लोगों के खिलाफ कुंडेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वन चौकी का ताला तोड़कर जबरदस्ती ट्रैक्टर टॉली ले गए माफिया रेंजर रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि वन कर्मियों को अवैध खनन की सूचना मिली थी। जहां कुछ लोग टाइगर रिजर्व के अंदर वन विभाग के पहाड़ से अवैध पत्थर खनन कर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जाते हुए मिले। इस दौरान वन कर्मियों को देखकर आरोपी भागने लगे। जिस पर वनकर्मियों ने घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली रोककर ड्राइवर सचिन मीणा निवासी बसोंव कला को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को चौकी में लाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान कुछ लोग मौका पाकर भाग गए। कुछ देर बाद हनुमान के साथ कई लोग अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार ड्राइवर सचिन को छुड़ाने के लिए चौकी में घुस गए और आरोपी को छुड़ा लिया। सभी आरोपी वन चौकी के मुख्य गेट का ताला तोड़कर ट्रैक्टर ट्राली भी ले गए। वनरक्षक ने घटना का वीडियो बनाया तो आरोपियों ने मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिया। आरोपी सरकारी मोटरसाइकिल की चाबी भी निकाल कर ले गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *