माफिया ने माइनिंग इंस्पेक्टर की गाड़ी पर किया हमला:ट्रैक्टर ले जा रही थी टीम, फाटक पर रुकते ही ईंट-पत्थर, डंडे बरसाए; महिला पुलिसकर्मी घायल

माफिया ने माइनिंग इंस्पेक्टर की गाड़ी पर किया हमला:ट्रैक्टर ले जा रही थी टीम, फाटक पर रुकते ही ईंट-पत्थर, डंडे बरसाए; महिला पुलिसकर्मी घायल

छपरा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माफिया ने खनन निरीक्षक की गाड़ी पर हमला कर दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहियावां टोला स्थित जगदम कॉलेज ढाला के पास बाइक सवार 25 से 30 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। खनन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले जा रहे थे। जगदम कॉलेज ढाला के पास रेलवे फाटक बंद होने के कारण उनकी गाड़ी रुक गई। इसी दौरान 25 से 30 बाइक सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। मौके से आई तस्वीरें देखिए… हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट से किया हमला खनन निरीक्षक के मुताबिक, हमलावरों ने गाड़ी पर पत्थर, ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया। इस अचानक हुए हमले में वाहन में मौजूद अधिकारी और पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर अधिक उग्र हो गए। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को चोटें आईं। हमलावरों ने सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों और आसपास के स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भागते समय वे जब्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर को भी अपने साथ ले गए। पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में सक्रियता बढ़ गई। मौके पर डीआईजी, एसडीपीओ, एसडीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी निलेश कुमार ने कहा कि यह अपराधियों का दुस्साहस है। प्रशासन और पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। छपरा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माफिया ने खनन निरीक्षक की गाड़ी पर हमला कर दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहियावां टोला स्थित जगदम कॉलेज ढाला के पास बाइक सवार 25 से 30 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। खनन निरीक्षक प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अवैध बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले जा रहे थे। जगदम कॉलेज ढाला के पास रेलवे फाटक बंद होने के कारण उनकी गाड़ी रुक गई। इसी दौरान 25 से 30 बाइक सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। मौके से आई तस्वीरें देखिए… हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट से किया हमला खनन निरीक्षक के मुताबिक, हमलावरों ने गाड़ी पर पत्थर, ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया। इस अचानक हुए हमले में वाहन में मौजूद अधिकारी और पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर अधिक उग्र हो गए। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को चोटें आईं। हमलावरों ने सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों और आसपास के स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। भागते समय वे जब्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर को भी अपने साथ ले गए। पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में सक्रियता बढ़ गई। मौके पर डीआईजी, एसडीपीओ, एसडीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी निलेश कुमार ने कहा कि यह अपराधियों का दुस्साहस है। प्रशासन और पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *