यूपी में अब मदरसा शिक्षकों की भर्ती आयोग से होगी:शिक्षा मित्रों की 18 हजार सैलरी पर मुहर लगेगी; योगी कैबिनेट में रखे गए 12 प्रस्ताव

यूपी में अब मदरसा शिक्षकों की भर्ती आयोग से होगी:शिक्षा मित्रों की 18 हजार सैलरी पर मुहर लगेगी; योगी कैबिनेट में रखे गए 12 प्रस्ताव

योगी कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 12 प्रस्ताव रखे गए हैं। इनमें सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों में शिक्षकों की भर्ती अब शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिए होगी। जबकि अभी तक मदरसा स्तर में ही भर्ती होती थी। यही नहीं, मदरसों के संचालन के लिए नई गाइडलाइन तैयार की जाएगी। इसमें मदरसों में भी स्कूलों की तरह 8 घंटे पढ़ाई अनिवार्य होगी। मदरसा प्रिंसिपल, शिक्षकों और बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी। बच्चों का पूरा डेटा रखा जाएगा। कैबिनेट में इसके अलावा, बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18,000 रुपए और अनुदेशकों को 9000 से बढ़ाकर 17000 रुपए महीने करने का प्रस्ताव भी पारित हो सकता है। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को अप्रैल माह का मानदेय बढ़ी हुई दर से मिलेगा। कैबिनेट में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के 40 लाख विद्यार्थियों को टेबलेट देने, पीपीपी मोड पर बस अड्‌डों के विकास के लिए स्वीकृति, औद्योगिक विकास विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर ——————————- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *