बालीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित गोरखपुर पहुंची। माधुरी ने कहा- गोरखपुर का प्यार हमेशा याद रहेगा। उन्होंने फैन के लिए गाना गया, कि देखा है पहली बार गोरखपुर के लोगों का प्यार। दर्शकों और प्रशंसकों के प्यार और समर्थन की वजह से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। लोगों से मिला यह स्नेह उनके लिए बहुत खास है। सांसद और अभिनेता रवि किशन ने माधुरी दीक्षित को गोरखपुर शहर के बारे में बताया। कहा कि यह शहर संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ है। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं। माधुरी दीक्षित एक ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंची थीं। ज्वेलरी की दुकान का शुभारंभ करने पहुंची थी रविवार को मेडिकल रोड पर एक ज्वेलरी शॉप खुली है। इसका उद्घाटन करने शाम 7.30 बजे माधुरी दीक्षित पहुंची थी। उनके साथ रवि किशन थे। जैसे ही वह कार्यक्रम में पहुंची वैसे ही ‘धक-धक करने लगा’ गना बजने लगा। माधुरी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आसपास के मकानों और इमारतों की छतों पर चढ़ गए। पास स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं भी छत पर चढ़ गईं। कुछ ने हॉस्टल की बालकनी और खिड़कियों पर खड़ी छात्राओं ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दुकान का शुभारंभ किया। रवि किशन बोले- मैम के साथ मेरी फिल्म आ रही सभी माधुरी मैम कहकर चिल्लाने लगीं। माधुरी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम में बने मंच पर जब वह पहुंचीं तो लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया। माधुरी दीक्षित ने कहा कि गोरखपुर की जनता को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं। गोरखपुर और यहां के लोगों का प्यार मुझे हमेशा याद रहेगा। रवि किशन ने कहा कि यहां की जनता का प्यार हमेशा मुझे आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने बताया कि वह और माधुरी दीक्षित जल्द ही एक नई फिल्म ‘मां बहन’ में साथ नजर आने वाले हैं। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला, सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार
संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। अस्पताल ले जाने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर…


