58 की माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर बढ़ाई लोगों की धड़कनें, ‘धक धक’ गाने पर डांस से लूट ली महफिल

58 की माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर बढ़ाई लोगों की धड़कनें, ‘धक धक’ गाने पर डांस से लूट ली महफिल

Madhuri Dixit Dhak Dhak Dance: बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। मुंबई में आयोजित एक खास इवेंट के दौरान माधुरी ने अपने आइकॉनिक गाने ‘धक धक करने लगा’ पर एक बार फिर अपने डांस से लोगों का जीत लिया। ये मौका था उनकी आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज ‘मां बहन’ के लॉन्च का, जिसमें वो अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की मां की अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

माधुरी दीक्षित पर टिकीं निगाहें (Madhuri Dixit Dhak Dhak Dance)

इवेंट में जैसे ही माधुरी ने स्टेज पर कदम रखा, दर्शकों की निगाहें उन पर टिक गईं। चमकीली नारंगी रंग की साड़ी, स्लीवलेस ब्लाउज और खुले घुंघराले बालों में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही म्यूजिक बजा और माधुरी ने ‘धक धक करने लगा’ का मशहूर स्टेप किया, वहां मौजूद फैंस ने तालियां और सीटियां बजाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी इस पल के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

‘मां-बहन’ सीरीज के लॉन्च का मौका

इस इवेंट के जरिए माधुरी दीक्षित ने अपनी नई सीरीज ‘मां बहन’ से पर्दा उठाया। इस सीरीज में वो एक मजबूत और प्रभावशाली मां के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी बेटी की भूमिका निभा रही हैं। माना जा रहा है कि ये सीरीज महिला रिश्तों, भावनाओं और संघर्षों की गहरी कहानी को दर्शाएगी। फैंस माधुरी को इस नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

माधुरी दीक्षित की तस्वीरें

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस को जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी करने का संदेश दिया था। उन्होंने एक स्टाइलिश डेनिम आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि कुछ दिन ऐसे होते हैं जब हमें बस उस पल में ठहर जाना चाहिए। नीले बैकग्राउंड के सामने उनकी ये तस्वीरें बेहद एलिगेंट लगीं। गोल्ड हूप इयररिंग्स, बैंगल्स और मिनिमल मेकअप के साथ माधुरी का लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर माधुरी के इस वीडियो को साझा किया गया है।

माधुरी दीक्षित का करियर

करीब चार दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहीं माधुरी दीक्षित का करियर खुद में एक मिसाल है। 80 के दशक के मध्य में अपने सफर की शुरुआत करने वाली माधुरी ने रोमांस, ड्रामा, एक्शन और डांस हर जॉनर में खुद को साबित किया। ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘बेटा’, ‘खलनायक’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार और डांस आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। माधुरी आखिरी बार सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *