मधुर डे-मधुर मिलन के नाम से चलाते थे सट्टा:6 लाख का हिसाब मिला, 10 सटोरिए पकड़े; मोबाइल-डायरियां जब्त

मधुर डे-मधुर मिलन के नाम से चलाते थे सट्टा:6 लाख का हिसाब मिला, 10 सटोरिए पकड़े; मोबाइल-डायरियां जब्त

जिला स्पेशल टीम ने कोतवाली थाना क्षैत्र के काली पलटन में सोमवार को छापामार कार्रवाई करते हुए सट्टा लगाते 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 35 हजार 85 रुपए, हिसाब की 16 डायरियां, जब्त की हैं। इन डायरियों में 6 लाख 12 हजार 35 रुपये का सट्टे का हिसाब मिला है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मधुर डे-मधुर मिलन के नाम से चलाते थे सट्टा आरोपी काफी लम्बे समय से कल्याण नाईट, मधूर मोरनिंग, मधुर नाईट, मधुर डे, मिलन डे, मिलन नाईट, श्री नाईट, श्री डे आदि के नाम से सट्टा लगाते थे। आज इन्हें डिटेन के कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल शरीफ, कॉन्स्टेबल शिवपाल, प्रधान, रुकमकेश, राधाकिशन एवं राजेश कुमार द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपलटन ईलाके में संचालक किशोर (55) पुत्र कंवरीलाल खंगार निवासी दीवान का कुंआ कालीपलटन द्वारा सट्टा लगाया जा रहा था। इन्हें किया है गिरफ्तार: किशोर, योगेन्द्र, सहादत, सीताराम, हाफिज उल्ला, कालूराम, नाथूसिंह, अब्दुल रहीम, किशोरी बैरवा, हनीफ समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *