भास्कर न्यूज | मधुबनी साइबर थाना बेला में कार्यरत मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पुपरी विशनपुर िनवासी फनीश शेखर राठौर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन मार्ग पर भुसाई चौक के समीप शनिवार की अलस्सुबह खून से लथपथ उसका शव मिला। घटनास्थल के पास से एक पिस्टल और सड़क पर खड़ी उसकी बाइक बरामद हुई। फनीश के बड़े भाई मुकुल राठौर ने बताया कि मेरे भाई की हत्या की गई है। शुक्रवार की रात आठ बजे घर से यह कहकर निकला था कि मौसी के घर मुजफ्फरपुर शहर के बैरिया जा रहे हैं। 9 बजे उसका फोन बंद हो गया था। इससे पहले फोरलेन पर सड़क किनारे खेत में पड़े शव को देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शव की कनपट्टी पर गोली का आर-पार घाव था, जबकि उसके शरीर के आसपास खून फैला था। शव के ठीक पास ही एक पिस्टल पड़ी थी और सड़क पर एक बाइक भी खड़ी थी। बाद में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संग्रह किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। फनीश के दोस्त के भाई इंद्रजीत कुमार ने बताया कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। मौसी के घर जाने के लिए घर से निकला था। मौसी के घर पर ही रहता था और शहर के विभिन्न थानों में जाकर केस डायरी लिखने का काम करता था। हालांकि कोई थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के पहले भगवानपुर स्थित बहनोई के घर से बाइक लेकर निकला था। घटनास्थल से बरामद बाइक मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र में रजिस्टर्ड बताई जा रही है। डीएसपी पूर्वी आलय वत्स ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। भास्कर न्यूज | मधुबनी साइबर थाना बेला में कार्यरत मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पुपरी विशनपुर िनवासी फनीश शेखर राठौर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन मार्ग पर भुसाई चौक के समीप शनिवार की अलस्सुबह खून से लथपथ उसका शव मिला। घटनास्थल के पास से एक पिस्टल और सड़क पर खड़ी उसकी बाइक बरामद हुई। फनीश के बड़े भाई मुकुल राठौर ने बताया कि मेरे भाई की हत्या की गई है। शुक्रवार की रात आठ बजे घर से यह कहकर निकला था कि मौसी के घर मुजफ्फरपुर शहर के बैरिया जा रहे हैं। 9 बजे उसका फोन बंद हो गया था। इससे पहले फोरलेन पर सड़क किनारे खेत में पड़े शव को देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शव की कनपट्टी पर गोली का आर-पार घाव था, जबकि उसके शरीर के आसपास खून फैला था। शव के ठीक पास ही एक पिस्टल पड़ी थी और सड़क पर एक बाइक भी खड़ी थी। बाद में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संग्रह किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। फनीश के दोस्त के भाई इंद्रजीत कुमार ने बताया कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। मौसी के घर जाने के लिए घर से निकला था। मौसी के घर पर ही रहता था और शहर के विभिन्न थानों में जाकर केस डायरी लिखने का काम करता था। हालांकि कोई थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के पहले भगवानपुर स्थित बहनोई के घर से बाइक लेकर निकला था। घटनास्थल से बरामद बाइक मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र में रजिस्टर्ड बताई जा रही है। डीएसपी पूर्वी आलय वत्स ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।


