मधुबनी SP ने भू-माफियाओं को चिह्नित करने का दिया आदेश:अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई, FIR के निर्देश

मधुबनी SP ने भू-माफियाओं को चिह्नित करने का दिया आदेश:अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई, FIR के निर्देश

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेंद्र कुमार ने जिले में जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों को कम से कम दो भू-माफियाओं की सूची तैयार कर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश दिया। यह निर्देश गुरुवार रात मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए। एसपी ने कहा कि जिले में फर्जी केवाला बनाकर जमीन कब्जा करने वाले भू-माफियाओं की गहन जांच की जाएगी। जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें जमीन पर रहने की अनुमति मिलेगी। अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाले भू माफियाओं का सम्पति भी जब्त कर सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। सादे लिबास में भी गश्त करने का निर्देश अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने पुलिस को ठंड के मौसम में सादे लिबास में भी गश्त करने का निर्देश दिया। इससे चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। बैठक से पहले, एसपी ने पिछले महीने सभी थानों द्वारा किए गए कार्यों की गहनता से समीक्षा की। एसपी ने बताया कि दिसंबर महीने में करीब 11 सौ केस को डिस्पोजल किया गया है। जो अनुसन्धान कर्ता पांच से अधिक केस का डिस्पोजल किया है। उन्हे अवार्ड दिया जायेगा। जो टारगेट से कम किया है। उन्हे दंडित किया जायेगा। जिन थानाध्यक्षों ने मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरती है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त को लेकर विस्तृत समीक्षा की। अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर दिया जोर उन्होंने फरार और वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आम जनता को सुरक्षा का विश्वास मिल सके। बैठक में विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान की भी समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि नशा न केवल अपराध की जड़ है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक विघटन का भी प्रमुख कारण है। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान, एसपी ने जनता से जुड़ी शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता अपनाने पर भी जोर दिया। इस मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले के एसडीपीओ,इंस्पेक्टर और सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेंद्र कुमार ने जिले में जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्षों को कम से कम दो भू-माफियाओं की सूची तैयार कर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश दिया। यह निर्देश गुरुवार रात मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए। एसपी ने कहा कि जिले में फर्जी केवाला बनाकर जमीन कब्जा करने वाले भू-माफियाओं की गहन जांच की जाएगी। जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें जमीन पर रहने की अनुमति मिलेगी। अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाले भू माफियाओं का सम्पति भी जब्त कर सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। सादे लिबास में भी गश्त करने का निर्देश अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने पुलिस को ठंड के मौसम में सादे लिबास में भी गश्त करने का निर्देश दिया। इससे चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। बैठक से पहले, एसपी ने पिछले महीने सभी थानों द्वारा किए गए कार्यों की गहनता से समीक्षा की। एसपी ने बताया कि दिसंबर महीने में करीब 11 सौ केस को डिस्पोजल किया गया है। जो अनुसन्धान कर्ता पांच से अधिक केस का डिस्पोजल किया है। उन्हे अवार्ड दिया जायेगा। जो टारगेट से कम किया है। उन्हे दंडित किया जायेगा। जिन थानाध्यक्षों ने मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरती है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त को लेकर विस्तृत समीक्षा की। अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर दिया जोर उन्होंने फरार और वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आम जनता को सुरक्षा का विश्वास मिल सके। बैठक में विशेष रूप से नशा मुक्ति अभियान की भी समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि नशा न केवल अपराध की जड़ है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक विघटन का भी प्रमुख कारण है। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान, एसपी ने जनता से जुड़ी शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता अपनाने पर भी जोर दिया। इस मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जिले के एसडीपीओ,इंस्पेक्टर और सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *