मधुबनी सदर अस्पताल ने जटिल ऑपरेशन में सफलता हासिल की:हाइड्रो न्यूमोथोरैक्स मरीज का सफल इलाज, DM ने दी बधाई

मधुबनी सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अस्पताल ने एक जटिल हाइड्रो न्यूमोथोरैक्स ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज बंशीधर हाइड्रो न्यूमोथोरैक्स सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी छाती में हवा और पानी भर जाने के कारण स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी, जिसे तत्काल निकालना आवश्यक था। सदर अस्पताल के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि इससे पहले इस प्रकार का जटिल ऑपरेशन यहां नहीं किया गया था। छाती में भरा पानी और हवा सुरक्षित रूप से बाहर निकाला सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने चिकित्सकों की टीम को लगातार प्रोत्साहित किया और ऑपरेशन के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं तथा संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की। गुरुवार रात को डॉ. रामनिवास सिंह, डॉ. एसके. झा और डॉ. कुणाल कौशल की विशेषज्ञ टीम ने मरीज की छाती में चेस्ट ट्यूब डालकर सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इस प्रक्रिया से छाती में भरा पानी और हवा सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। वर्तमान में मरीज बंशीधर की स्थिति स्थिर है। वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उन्हें काफी राहत मिली है। बेसहारा होने के बावजूद, बंशीधर ने अस्पताल प्रशासन और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ने मरीज को आवश्यक सहायता प्रदान की इस पूरे उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधक मो. माजिद, डॉ. प्रभात, डॉ. सीतशु सहित सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ने मरीज को आवश्यक सहायता प्रदान की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सिविल सर्जन सहित संपूर्ण अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक दल को बधाई दी है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सदर अस्पताल में 6 बेड वाले आईसीयू को क्रियाशील कराया था, जो आज गंभीर मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। प्लेट लगाने तक की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही सदर अस्पताल में अब ऑर्थोपेडिक मरीजों के लिए प्लेट लगाने तक की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है। हर्निया का भी नियमित और सफल उपचार हो रहा है। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 125 मुफ्त सी-सेक्शन ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। मधुबनी सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अस्पताल ने एक जटिल हाइड्रो न्यूमोथोरैक्स ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज बंशीधर हाइड्रो न्यूमोथोरैक्स सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनकी छाती में हवा और पानी भर जाने के कारण स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी, जिसे तत्काल निकालना आवश्यक था। सदर अस्पताल के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि इससे पहले इस प्रकार का जटिल ऑपरेशन यहां नहीं किया गया था। छाती में भरा पानी और हवा सुरक्षित रूप से बाहर निकाला सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने चिकित्सकों की टीम को लगातार प्रोत्साहित किया और ऑपरेशन के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं तथा संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की। गुरुवार रात को डॉ. रामनिवास सिंह, डॉ. एसके. झा और डॉ. कुणाल कौशल की विशेषज्ञ टीम ने मरीज की छाती में चेस्ट ट्यूब डालकर सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इस प्रक्रिया से छाती में भरा पानी और हवा सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। वर्तमान में मरीज बंशीधर की स्थिति स्थिर है। वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उन्हें काफी राहत मिली है। बेसहारा होने के बावजूद, बंशीधर ने अस्पताल प्रशासन और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ने मरीज को आवश्यक सहायता प्रदान की इस पूरे उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधक मो. माजिद, डॉ. प्रभात, डॉ. सीतशु सहित सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ने मरीज को आवश्यक सहायता प्रदान की। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सिविल सर्जन सहित संपूर्ण अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक दल को बधाई दी है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सदर अस्पताल में 6 बेड वाले आईसीयू को क्रियाशील कराया था, जो आज गंभीर मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। प्लेट लगाने तक की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही सदर अस्पताल में अब ऑर्थोपेडिक मरीजों के लिए प्लेट लगाने तक की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है। हर्निया का भी नियमित और सफल उपचार हो रहा है। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 125 मुफ्त सी-सेक्शन ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *