मधुबनी DM ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें:अधिकारियों को तुरंत निपटारे का दिया निर्देश

मधुबनी DM ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें:अधिकारियों को तुरंत निपटारे का दिया निर्देश

मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए परिवादियों की शिकायतें सुनीं और वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम के लिए कुल 102 परिवादियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से 77 परिवादी जनता के दरबार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग की कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रखंड लदनियां पंचायत पत्राही के नवीन कुमार ने जल-नल के नए निर्माण से संबंधित आवेदन दिया, जबकि प्रखंड मधवापुर पंचायत उत्तरा के चंद्रशेखर प्रसाद ने पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग की। परिवादी अमित कुमार ने नीलामी में ली गई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन न होने की शिकायत की। जमीन का दाखिल खारिज एवं परिमार्जन कराने का आवेदन प्रखंड खजौली के शोभित कुमार यादव ने अनौपचारिक संस्था की ओर से स्थायी रोजगार देने का प्रार्थना पत्र दिया। प्रखंड अंधराठाढ़ी पंचायत कर्णपुर के बाबू साहेब चौधरी ने विपक्षी द्वारा जबरदस्ती जमीन कब्जा करने और घर न बनाने देने की शिकायत की। अनंत मोहन झा ने जमीन का दाखिल खारिज एवं परिमार्जन कराने का आवेदन दिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए प्रखंड मधवापुर पंचायत साहर दक्षिण के कमलकांत राम ने स्वच्छता कर्मी को चयनमुक्त करने को लेकर आवेदन दिया। जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों की शिकायतें बारी-बारी से सुनीं और उनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश पाठक, आईटी सहायक प्रशांत कुमार और अन्य संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे। मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए परिवादियों की शिकायतें सुनीं और वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम के लिए कुल 102 परिवादियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से 77 परिवादी जनता के दरबार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग की कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रखंड लदनियां पंचायत पत्राही के नवीन कुमार ने जल-नल के नए निर्माण से संबंधित आवेदन दिया, जबकि प्रखंड मधवापुर पंचायत उत्तरा के चंद्रशेखर प्रसाद ने पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग की। परिवादी अमित कुमार ने नीलामी में ली गई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन न होने की शिकायत की। जमीन का दाखिल खारिज एवं परिमार्जन कराने का आवेदन प्रखंड खजौली के शोभित कुमार यादव ने अनौपचारिक संस्था की ओर से स्थायी रोजगार देने का प्रार्थना पत्र दिया। प्रखंड अंधराठाढ़ी पंचायत कर्णपुर के बाबू साहेब चौधरी ने विपक्षी द्वारा जबरदस्ती जमीन कब्जा करने और घर न बनाने देने की शिकायत की। अनंत मोहन झा ने जमीन का दाखिल खारिज एवं परिमार्जन कराने का आवेदन दिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए प्रखंड मधवापुर पंचायत साहर दक्षिण के कमलकांत राम ने स्वच्छता कर्मी को चयनमुक्त करने को लेकर आवेदन दिया। जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों की शिकायतें बारी-बारी से सुनीं और उनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश पाठक, आईटी सहायक प्रशांत कुमार और अन्य संबंधित पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *