माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर ने माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक के रूप में, गुरुजी के आदर्श आज भी अपनी निस्वार्थ राष्ट्र-दृष्टि से पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं। स्कूल ने एक प्रदर्शनी- महानता की झलकियां का आयोजन किया। जिसमें गुरुजी के जीवन, सिद्धांतों और दर्शन को रेखांकित किया गया। छात्रों ने उनके असाधारण जीवन से प्रेरणा ग्रहण की तथा उनके समाज और मानवता की अथक सेवा के विचारों से सीख प्राप्त की। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने छात्रों को गुरुजी के दर्शाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *