भोजपुरी के अश्लील गानों पर डांस कराया, फिर गैंगरेप:बुरा सपना समझने, मुंह बंद रखने की धमकी दी; 24 साल की ऑर्केस्ट्रा डांसर की आपबीती

भोजपुरी के अश्लील गानों पर डांस कराया, फिर गैंगरेप:बुरा सपना समझने, मुंह बंद रखने की धमकी दी; 24 साल की ऑर्केस्ट्रा डांसर की आपबीती

‘मैं चंपानगर की रहने वाली हूं। ऑर्केस्ट्रा में डांस करके अपना और मां का पेट पालती हूं। शनिवार की शाम घर पर खाना बना रही थी, कुछ जरूरत पड़ी तो नेशनल हाइवे की ओर दुकान की ओर निकल गई। इसी दौरान एक कार मेरे पास आकर रूकी। कार में दो लोग सवार थे। उन्होंने मुझे आवाज लगाई और कुछ पूछने लगे। मैं जैसे ही पास गई, उन्होंने मुझे जबरन कार में बैठा लिया और अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।’ पूर्णिया GMCH में रविवार की शाम रात मेडिकल के लिए लाई गई 24 साल की गैंगरेप पीड़िता ने ये बातें बताई। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसे पहले किडनैप किया गया, फिर 25 किलोमीटर दूर ले जाकर 6 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में एक पूर्व मुखिया मो. जुनैद भी शामिल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए, ऑर्केस्ट्रा डांस के साथ वारदात कैसे हुई, ऑर्केस्ट्रा डांसर को कहां लेकर गए, पांच आरोपियों के भागने के बाद डांसर ने पुलिस को कैसे लोकेशन बताया, मामले में पूर्णिया पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है? पढ़ें, पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले ऑर्केस्ट्रा डांसर के बारे में जानिए गैंगरेप पीड़िता ऑर्केस्ट्रा डांसर ने बताया, मैं चंपानगर की रहने वाली हूं। मेरे माता-पिता की स्थिति काफी अच्छी नहीं थी। माता-पिता ने किसी तरह पढ़ाया, लिखाया। 3 साल पहले जब मेरी उम्र 21 साल की थी। माता-पिता ने किसी तरह शादी करा दी। शादी के कुछ दिन बाद ही पिता का निधन हो गया था। पीड़िता के मुताबिक, सब कुछ ठीक चल रहा था। पति प्राइवेट जॉब कर रहे थे। उसने बताया कि करीब एक साल पहले पति काम से घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया था। पति की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी। पीड़िता के मुताबिक, ससुरालवालों से भी उतने अच्छे संबंध नहीं हैं, लिहाजा मैं मां के पास आ गई, लेकिन सवाल था कि आखिर मैं मां के पास भी कब तक रहती। पिता तो किसी तरह घर चला रहे थे, लेकिन पिता के निधन के बाद मैं ही उन्हें देखती थी, पति पूरी मदद करते थे। लेकिन पति के निधन के बाद मैं भी बेसहारा हो गई थी। मैंने मां को अपने पास बुला लिया था। हम दोनों मां बेटी शहर के नेवा लाल चौक के किराए के मकान में साथ रह रहे थे। लेकिन कुछ दिनों पहले ठंड की वजह से मैंने मां को घर भेज दिया था। मैं अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि पति के निधन के बाद जब मां आई थी, तब घर का खर्च कैसे चलेगा, ये समझ नहीं आ रहा था। मैंने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से इस बारे में बात की। मैंने कहा कि मुझे कोई काम दिला दो। तब महिला ने 5 से 10 दिन समय लेकर अपडेट देने की बात कही। ‘ऑर्केस्ट्रा में काम कर लो, अच्छे पैसे मिल जाएंगे, लेकिन थोड़ा रिस्क है’ पीड़िता ने बताया कि पड़ोस की महिला एक दिन आई और कहा कि ऐसा कोई प्राइवेट जॉब तो नहीं है, जिसमें इतना पैसा मिल सके कि तुम अपना, अपनी मां का खर्च उठा सको और किराया भी दे सको। हां, एक काम है, लेकिन उसमें थोड़ा रिस्क है। इसके बाद जब मैंने काम के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि क्या तुम ऑर्केस्ट्रा में डांस कर लोगी, डांस ही करना है, लेकिन उसमें थोड़ा रिस्क होता है। कभी-कभी पार्टी या फिर दर्शक बदतमीजी भी करते हैं, लेकिन सहना पड़ता है, हर मामले में पुलिस से शिकायत कर नहीं सकते, लेकिन पैसा अच्छा है। महिला ने पीड़िता को बताया कि सैलरी भी मिल सकती है और प्रोग्राम पर भी पैसा मिल सकता है, इस बारे में बात करने पर ही पता चलेगा। पीड़िता ने सोचकर बताने को कहा। फिर अपनी मां से बात की, तो काफी समझाने के बाद मां भी मान गई। ‘सामान लेने निकली, तो पता पूछने के नाम पर जबरन कार में बैठाया’ पीड़िता ने बताया कि शनिवार शाम 4 से 5 बजे खाना बनाते वक्त कुछ सामान की जरूरत पड़ी, मैं घर से अकेली निकलकर एनएच पर पहुंची। रात ज्यादा नहीं हुई थी, हां ठंड की वजह से लोगों का आना-जाना कम जरूर हो गया था। पीड़िता ने बताया कि मैं सड़क किनारे खड़ी होकर किसी गाड़ी का इंतजार कर रही थी, तभी एक कार आकर रूकी। कार सवार दो लोगों ने एड्रेस पूछा तो मैं ठीक से सुन नहीं पाई। इसके बाद कार के नजदीक गई, इतने में अंधेरे का फायदा उठाते हुए कार सवारों ने मुझे जबरन कार में बैठा लिया। पीड़िता ने बताया कि कार में बैठाने के बाद एक आरोपी ने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसने बताया कि इसके बाद कार आगे बढ़ी। मैं देखती जा रही थी कि किन रास्तों से मुझे कहां ले जाया जा रहा है। इस दौरान कोई बाइक वाला आसपास से गुजर रहा था, तो भी मैं कुछ बोल नहीं पा रही थी। मैंने उस वक्त चुप रहना बेहतर समझा। पीड़िता के मुताबिक, करीब 20 से 25 किलोमीटर जाने के बाद कार रूकी। रास्ते में मुझे एक बोर्ड दिखा था, जिस पर डगरूआ लिखा था। मेरे मन में चल रहा था कि मैं डगरूआ की ओर हूं और मेरे घर से डगरूआ की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। डगरूआ लिखे बोर्ड से कुछ दूरी पर कार रुकी और दोनों आरोपियों ने मुझे कार से उतारा। इलाका सुनसान था, लेकिन चिल्ला नहीं पा रही थी, मैंने खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसने बताया कि दो आरोपी मुझसे बात कर रही रहे थे, तभी चार लोग वहां और दिखे, वे भी करीब आ गए। इसके बाद आरोपियों ने मुझे जबरन शराब पिलाई और फिर अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस कराया। इसके बाद सभी 6 आरोपियों ने भी शराब पी। इसके बाद पूर्व मुखिया समेत सभी 6 आरोपियों ने बारी-बारी से मेरा रेप किया। एक आरोपी ने इतनी शराब पी की, वहीं गिरकर सो गया। वहीं, बाकी के पांच आरोपी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए। भागने के दौरान एक आरोपी ने कहा कि तुम्हारे साथ जो हुआ, उस बारे में किसी को मत बताना, तुम्हें इसकी अच्छी-खासी कीमत मिलेगी। जो हुआ उसे बुरा सपना समझकर भूल जाना। आरोपियों के भागने के बाद मैं सोच नहीं पा रही थी कि कहां जाऊं, क्या करूं, क्योंकि दरवाजा भी बाहर से बंद था। मैंने काफी शोर मचाया, लेकिन सुनसान इलाका होंने की वजह से मेरी आवाज किसी ने नहीं सुनी। इतने में उसी कमरे में सो रहे आरोपी के मोबाइल की लाइट जली, शायद किसी मैसेज का नोटिफिकेशन आया होगा। मुझे जैसे ही मोबाइल दिखा, मैंने 112 नंबर डायल किया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। करीब 11 बजे डायल 112 के साथ महिला थाना की पुलिस आई और मुझे लेकर अस्पताल पहुंची और वहां मौजूद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब जानिए, मामले में पकड़ा गया आरोपी कौन है? घटनास्थल से पकड़े गए आरोपी की पहचान मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई है। इसके अलावा, अन्य नामजद आरोपियों में मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इस्तेखार के अलावा, तीन अन्य भी शामिल है। मोहम्मद इरफान ही कार चला रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने पूछताछ में अपनी पहचान बताई। आरोपी के बारे में जांच पड़़ताल में पता चला कि आरोपी पर पहले से सीसीए लगा हुआ है। उसका डगरूआ बैरियर चौक के पास जोया ट्रेडर्स नाम से गाड़ी खरीद-बिक्री की दुकान है, जिस पर फर्जी गाड़ियों के कारोबार का भी आरोप है। अब जानिए, पुलिस को पीड़िता किस हालत में मिली और डॉक्टर का क्या कहना है? डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर डगरूआ थाना की पुलिस लड़की के बताए पते पर फौरन पहुंची। दरवाजा बाहर से बंद था। इसे तोड़ा और गोडाउन के अंदर घुसे। अंदर का नजारा बेहद भयावह था। युवती खून से लथपथ अधमरी हालत में पड़ी थी। कमरे में शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं और एक युवक नशे में पड़ा मिला। जीएमसीएच सुपरिटेंडेंट बोले- पीड़िता ने काफी हद तक रिकवरी की है वहीं, डॉक्टर का इलाज करने वाली टीम से GMCH के सुपरिटेंडेंट डॉ संजय कुमार ने फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि लड़की जिस वक्त आई थी। उसकी हालत गंभीर थी। इंटरनल पार्ट में काफी इंजरी थी। मेडिकल कराने के साथ ही कई सैंपल लिए गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में काफी हद तक रिकवरी कर पाई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं: स्वीटी सहरावत पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पीड़िता ने डायल 112 की पुलिस को कॉल कर उसके साथ हुई रेप की घटना की जानकारी दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़िता को बरामद कर इलाज के लिए GMCH लाया गया। मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में युवती का बयान दर्ज कराया जा चुका है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पीड़िता ने दो अन्य नामजद आरोपियों की पहचान की है। ‘मैं चंपानगर की रहने वाली हूं। ऑर्केस्ट्रा में डांस करके अपना और मां का पेट पालती हूं। शनिवार की शाम घर पर खाना बना रही थी, कुछ जरूरत पड़ी तो नेशनल हाइवे की ओर दुकान की ओर निकल गई। इसी दौरान एक कार मेरे पास आकर रूकी। कार में दो लोग सवार थे। उन्होंने मुझे आवाज लगाई और कुछ पूछने लगे। मैं जैसे ही पास गई, उन्होंने मुझे जबरन कार में बैठा लिया और अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।’ पूर्णिया GMCH में रविवार की शाम रात मेडिकल के लिए लाई गई 24 साल की गैंगरेप पीड़िता ने ये बातें बताई। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसे पहले किडनैप किया गया, फिर 25 किलोमीटर दूर ले जाकर 6 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में एक पूर्व मुखिया मो. जुनैद भी शामिल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए, ऑर्केस्ट्रा डांस के साथ वारदात कैसे हुई, ऑर्केस्ट्रा डांसर को कहां लेकर गए, पांच आरोपियों के भागने के बाद डांसर ने पुलिस को कैसे लोकेशन बताया, मामले में पूर्णिया पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है? पढ़ें, पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले ऑर्केस्ट्रा डांसर के बारे में जानिए गैंगरेप पीड़िता ऑर्केस्ट्रा डांसर ने बताया, मैं चंपानगर की रहने वाली हूं। मेरे माता-पिता की स्थिति काफी अच्छी नहीं थी। माता-पिता ने किसी तरह पढ़ाया, लिखाया। 3 साल पहले जब मेरी उम्र 21 साल की थी। माता-पिता ने किसी तरह शादी करा दी। शादी के कुछ दिन बाद ही पिता का निधन हो गया था। पीड़िता के मुताबिक, सब कुछ ठीक चल रहा था। पति प्राइवेट जॉब कर रहे थे। उसने बताया कि करीब एक साल पहले पति काम से घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया था। पति की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी। पीड़िता के मुताबिक, ससुरालवालों से भी उतने अच्छे संबंध नहीं हैं, लिहाजा मैं मां के पास आ गई, लेकिन सवाल था कि आखिर मैं मां के पास भी कब तक रहती। पिता तो किसी तरह घर चला रहे थे, लेकिन पिता के निधन के बाद मैं ही उन्हें देखती थी, पति पूरी मदद करते थे। लेकिन पति के निधन के बाद मैं भी बेसहारा हो गई थी। मैंने मां को अपने पास बुला लिया था। हम दोनों मां बेटी शहर के नेवा लाल चौक के किराए के मकान में साथ रह रहे थे। लेकिन कुछ दिनों पहले ठंड की वजह से मैंने मां को घर भेज दिया था। मैं अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि पति के निधन के बाद जब मां आई थी, तब घर का खर्च कैसे चलेगा, ये समझ नहीं आ रहा था। मैंने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से इस बारे में बात की। मैंने कहा कि मुझे कोई काम दिला दो। तब महिला ने 5 से 10 दिन समय लेकर अपडेट देने की बात कही। ‘ऑर्केस्ट्रा में काम कर लो, अच्छे पैसे मिल जाएंगे, लेकिन थोड़ा रिस्क है’ पीड़िता ने बताया कि पड़ोस की महिला एक दिन आई और कहा कि ऐसा कोई प्राइवेट जॉब तो नहीं है, जिसमें इतना पैसा मिल सके कि तुम अपना, अपनी मां का खर्च उठा सको और किराया भी दे सको। हां, एक काम है, लेकिन उसमें थोड़ा रिस्क है। इसके बाद जब मैंने काम के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि क्या तुम ऑर्केस्ट्रा में डांस कर लोगी, डांस ही करना है, लेकिन उसमें थोड़ा रिस्क होता है। कभी-कभी पार्टी या फिर दर्शक बदतमीजी भी करते हैं, लेकिन सहना पड़ता है, हर मामले में पुलिस से शिकायत कर नहीं सकते, लेकिन पैसा अच्छा है। महिला ने पीड़िता को बताया कि सैलरी भी मिल सकती है और प्रोग्राम पर भी पैसा मिल सकता है, इस बारे में बात करने पर ही पता चलेगा। पीड़िता ने सोचकर बताने को कहा। फिर अपनी मां से बात की, तो काफी समझाने के बाद मां भी मान गई। ‘सामान लेने निकली, तो पता पूछने के नाम पर जबरन कार में बैठाया’ पीड़िता ने बताया कि शनिवार शाम 4 से 5 बजे खाना बनाते वक्त कुछ सामान की जरूरत पड़ी, मैं घर से अकेली निकलकर एनएच पर पहुंची। रात ज्यादा नहीं हुई थी, हां ठंड की वजह से लोगों का आना-जाना कम जरूर हो गया था। पीड़िता ने बताया कि मैं सड़क किनारे खड़ी होकर किसी गाड़ी का इंतजार कर रही थी, तभी एक कार आकर रूकी। कार सवार दो लोगों ने एड्रेस पूछा तो मैं ठीक से सुन नहीं पाई। इसके बाद कार के नजदीक गई, इतने में अंधेरे का फायदा उठाते हुए कार सवारों ने मुझे जबरन कार में बैठा लिया। पीड़िता ने बताया कि कार में बैठाने के बाद एक आरोपी ने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसने बताया कि इसके बाद कार आगे बढ़ी। मैं देखती जा रही थी कि किन रास्तों से मुझे कहां ले जाया जा रहा है। इस दौरान कोई बाइक वाला आसपास से गुजर रहा था, तो भी मैं कुछ बोल नहीं पा रही थी। मैंने उस वक्त चुप रहना बेहतर समझा। पीड़िता के मुताबिक, करीब 20 से 25 किलोमीटर जाने के बाद कार रूकी। रास्ते में मुझे एक बोर्ड दिखा था, जिस पर डगरूआ लिखा था। मेरे मन में चल रहा था कि मैं डगरूआ की ओर हूं और मेरे घर से डगरूआ की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। डगरूआ लिखे बोर्ड से कुछ दूरी पर कार रुकी और दोनों आरोपियों ने मुझे कार से उतारा। इलाका सुनसान था, लेकिन चिल्ला नहीं पा रही थी, मैंने खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसने बताया कि दो आरोपी मुझसे बात कर रही रहे थे, तभी चार लोग वहां और दिखे, वे भी करीब आ गए। इसके बाद आरोपियों ने मुझे जबरन शराब पिलाई और फिर अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस कराया। इसके बाद सभी 6 आरोपियों ने भी शराब पी। इसके बाद पूर्व मुखिया समेत सभी 6 आरोपियों ने बारी-बारी से मेरा रेप किया। एक आरोपी ने इतनी शराब पी की, वहीं गिरकर सो गया। वहीं, बाकी के पांच आरोपी कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए। भागने के दौरान एक आरोपी ने कहा कि तुम्हारे साथ जो हुआ, उस बारे में किसी को मत बताना, तुम्हें इसकी अच्छी-खासी कीमत मिलेगी। जो हुआ उसे बुरा सपना समझकर भूल जाना। आरोपियों के भागने के बाद मैं सोच नहीं पा रही थी कि कहां जाऊं, क्या करूं, क्योंकि दरवाजा भी बाहर से बंद था। मैंने काफी शोर मचाया, लेकिन सुनसान इलाका होंने की वजह से मेरी आवाज किसी ने नहीं सुनी। इतने में उसी कमरे में सो रहे आरोपी के मोबाइल की लाइट जली, शायद किसी मैसेज का नोटिफिकेशन आया होगा। मुझे जैसे ही मोबाइल दिखा, मैंने 112 नंबर डायल किया और पुलिस को पूरी जानकारी दी। करीब 11 बजे डायल 112 के साथ महिला थाना की पुलिस आई और मुझे लेकर अस्पताल पहुंची और वहां मौजूद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब जानिए, मामले में पकड़ा गया आरोपी कौन है? घटनास्थल से पकड़े गए आरोपी की पहचान मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई है। इसके अलावा, अन्य नामजद आरोपियों में मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इस्तेखार के अलावा, तीन अन्य भी शामिल है। मोहम्मद इरफान ही कार चला रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने पूछताछ में अपनी पहचान बताई। आरोपी के बारे में जांच पड़़ताल में पता चला कि आरोपी पर पहले से सीसीए लगा हुआ है। उसका डगरूआ बैरियर चौक के पास जोया ट्रेडर्स नाम से गाड़ी खरीद-बिक्री की दुकान है, जिस पर फर्जी गाड़ियों के कारोबार का भी आरोप है। अब जानिए, पुलिस को पीड़िता किस हालत में मिली और डॉक्टर का क्या कहना है? डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर डगरूआ थाना की पुलिस लड़की के बताए पते पर फौरन पहुंची। दरवाजा बाहर से बंद था। इसे तोड़ा और गोडाउन के अंदर घुसे। अंदर का नजारा बेहद भयावह था। युवती खून से लथपथ अधमरी हालत में पड़ी थी। कमरे में शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं और एक युवक नशे में पड़ा मिला। जीएमसीएच सुपरिटेंडेंट बोले- पीड़िता ने काफी हद तक रिकवरी की है वहीं, डॉक्टर का इलाज करने वाली टीम से GMCH के सुपरिटेंडेंट डॉ संजय कुमार ने फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि लड़की जिस वक्त आई थी। उसकी हालत गंभीर थी। इंटरनल पार्ट में काफी इंजरी थी। मेडिकल कराने के साथ ही कई सैंपल लिए गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में काफी हद तक रिकवरी कर पाई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं: स्वीटी सहरावत पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पीड़िता ने डायल 112 की पुलिस को कॉल कर उसके साथ हुई रेप की घटना की जानकारी दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़िता को बरामद कर इलाज के लिए GMCH लाया गया। मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में युवती का बयान दर्ज कराया जा चुका है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पीड़िता ने दो अन्य नामजद आरोपियों की पहचान की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *