वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र की एक युवती ने बुलंदशहर निवासी युवक प्रणव ठाकुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि मेट्रीमोनियल साइट पर प्रणव से बातचीत शुरू हुई थी। उसने खुद को रक्षा मंत्रालय में अधिकारी बताया था। इसके बाद हम नजदीक आये और उसने शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से मुकर गया। मैंने जब कार्रवाई के लिए कहा तो वह निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल युवती की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी जान-पहचान इस संबंध में युवती ने तहरीर देते हुए बताया – मैट्रिमोनियल साइट पर मैंने अपनी शादी के लिए डिटेल्स डाल रखी है। उसी डिटेल्स के जरिये साल 2025 में सितंबर माह बुलंदशहर के चांदपुर निवासी प्रणव ठाकुर से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को रक्षा मंत्रालय में अधिकारी बताया था। हमारी बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान हमारी नजदीकियां बढ़ गयी। कई बार बनाए शारीरिक संबंध युवती ने आरोप लगाया – सितंबर 2025 से जनवरी 2026 तक प्रणव कई बार वाराणसी आया और इस दौरान उसने शादी करने का झांसा देते हुए कई बार शरीरिक संबंध भी बनाए। सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक 25 जनवरी के बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। वह मेरा फोन नहीं उठाता था। शादी के लिए बोला तो कर दिया इनकार युवती ने बताया – जब मैंने शादी और उसके वादे की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। और जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि प्रणव लगातार निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिससे मै बहुत डरी हुई हूं। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि प्रणव रक्षा मंत्रालय की धौंस देता है कि कोई मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पायेगा। वरना रिश्ता अपना यहीं खत्म कर दो।


