नोरा फतेही और संजय दत्त के ‘अश्लील’ गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले- ‘मैंने बोला था…’

नोरा फतेही और संजय दत्त के ‘अश्लील’ गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले- ‘मैंने बोला था…’

Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy: इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही की आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का एक नया गाना इन दिनों विवादों के घेरे में है। हाल ही में रिलीज हुआ ये गाना अपने गंदे लिरिक्स की वजह से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा रहा है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना सिर्फ अपने बोल की वजह से ही नहीं बल्कि अपने डांस स्टेप्स की वजह से भी चर्चा का विषय बना हुआ है। गाने को अश्लीलता का टैग मिलने के बाद इसको यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने के लिरिक्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इंटरनेट यूजर्स समेत कई सेलेब्स का भी इसको लेकर गुस्सा फूटा है। अब गाने के राइटर रकीब आलम ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy
अश्लील गाने के लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी। (फोटो सोर्स: lyricistraqueebalam)

आपको बता दें कि आलोचनाओं के चलते नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) इस गाने की फूहड़ता को देखते हुए फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है। नोटिस में गाने के लिरिक्स को डबल मीनिंग और वल्गर बताया गया है। निर्देशक प्रेम के निर्देशन में बनी इस फिल्म के हिंदी गाने सॉन्ग राइटर रकीब आलम ने लिखे हैं। ये वही रकीब आलम हैं जिन्होंने ‘पुष्पा’ के गाने हिंदी में लिखे हैं।

रकीब आलम ने बताया ये गाना डायरेक्टर का वर्जन है (Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy)

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में रकीब आलम ने ‘केडी: द डेविल’ में लिखे अपने गाने पर बात की और गाने पर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया, ‘केडी का ये गाना डायरेक्टर का वर्जन है। मैंने इस गाने को लिखने से मना कर दिया था और हजार बार बोला कि यह गाना नहीं चलेगा। इसके आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता मेरा नाम कैसे आया क्योंकि गाना रिलीज होने के बाद से मुझे लगातार कॉल आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रॅोलिंग की जा रही है।

मैंने गाना नहीं लिखा है

मैंने गाना नहीं लिखा है, मैंने इसका वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेशन किया है क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम मान ही नहीं रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि इसको जैसा कन्नड़ में लिखा है वैसा ही हिंदी में कर दो। मैंने अनुवाद कर दिया और यह भी कहा कि इस तरह का गाना सेंसर से पास नहीं होगा। लेकिन वो बोले कि वह देख लेंगे क्या करना है। लेकिन डायरेक्टर को तो कंट्रोवर्सी चाहिए थी। उन्होंने अनुवाद किए गाने को जस का तस फिल्म में डाल दिया और अब नतीजा आपके सामने है।

रकीब आलम ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर मांगी माफी

गाने को हिंदी में लिखने वाले सॉन्ग राइटर रकीब आलम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर माफ़ी मांगी है. उन्होंने लिखा, ‘मेरे गाने “सरके सरके” के लिरिक्स को लेकर जो भी विवाद सामने आया है, मैं उस पर अपनी तरफ से कुछ कहना चाहता हूं।

सबसे पहले, मैं यह स्पष्ट करना जरूरी समझता हूं कि इस गाने के हर एक शब्द फिल्म के डायरेक्टर द्वारा लिखे गए ओरिजिनल कन्नड़ लिरिक्स का ही अनुवाद (ट्रांसलेशन) है। इन लिरिक्स में मेरा एक भी मूल शब्द शामिल नहीं है, मैंने सिर्फ शब्द दर शब्द ओरिजिनल लिरिक्स को ट्रांसलेट किया है।

फिर भी, अगर इस गाने के शब्दों से किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए दिल से खेद व्यक्त करता हूं। मेरा उद्देश्य कभी भी किसी को आहत करना नहीं रहा है। आप सबका प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

संजय दत्त और नोरा फतेही पर क्या बोले गीत कार

संजय दत्त और नोरा फतेही पर ये गाना फिल्माया गया था तब उनको भी इसके बोल अटपटे नहीं लगे। इस पर बात करते हुए रकीब ने कहा, ‘मुझसे गाना ट्रांसलेट करवाया गया। उसके बाद कोई जानकारी नहीं थी। हो सकता है कि नोरा और संजय ने कन्नड़ गाने पर परफॉर्म किया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *