बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर बनेगा लग्जरी ताज होटल:आज पर्यटन विभाग ने किया MOU साइन, 500 कमरों का बनेगा 5 स्टार होटल

बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर बनेगा लग्जरी ताज होटल:आज पर्यटन विभाग ने किया MOU साइन, 500 कमरों का बनेगा 5 स्टार होटल

पटना के बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर लग्जरी ताज होटल बनेगा। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) ने इसके लिए एग्रीमेंट कर लिया है। सारगा होटल प्रा. लि. के साथ बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर 5-सितारा लग्जरी ताज होटल के संचालन के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है। यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हुआ है। इस समझौते के मुताबिक, द इंडियन होटल समूह द्वारा इस फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा। तीसरे फाइव स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही पर्यटन मंत्री ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि, राज्य के लोगों की बड़ी अपेक्षा है कि पर्यटकों और व्यवसायियों को यहां बेहतर आवासन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पटना जैसे शहर में फाइव स्टार होटल की बहुत आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार राजधानी में तीन फाइव स्टार होटल का निर्माण करवाने जा रही है। पटना में पहले से एक फाइव स्टार होटल का निर्माण शुरू हो चुका है। दूसरे के लिए आज समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं। आज औपचारिकताएं पूरी हो गयी है। अब तय समय सीमा के अंदर यहां ताज होटल का निर्माण पूरा किया जाएगा। तीसरे फाइव स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। – अरुण शंकर प्रसाद, पर्यटन मंत्री, बिहार 500 कमरों का बनेगा 5 स्टार होटल इस भूमि पर 500 कमरों का द ताज होटल विकसित किया जायेगा। प्रस्तावित 5 सितारा होटल में प्रथम फेज में 350 कमरे और द्वितीय फेज में 150 कमरों का निर्माण किया जाना है। चयनित एजेंसी के द्वारा 4 वर्षों के अंदर प्रथम फेज का निर्माण पूर्ण कर जनवरी 2030 ई. में द ताज फाइव स्टार होटल का संचालन प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाएगा। बांकीपुर पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए बहुत ही उपयुक्त जगह है, क्योंकि एक तरफ गंगा नदी है और सामने गांधी मैदान है। इसके साथ ही साथ यह होटल सम्राट अशोक कन्वेंसन सेंटर के नजदीक होने से इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। वार्षिक लाइसेंस प्रीमियम 18.60 करोड़ रुपये बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि, ‘परिवहन विभाग, बिहार द्वारा बांकीपुर बस स्टैंड के भूखंड का ट्रांसफर पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवपलमेंट कॉ. लि. को किये जाने के बाद राजधानी पटना में पर्यटकों को आधुनिक सुविधायुक्त आवासन और अन्य पर्यटकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह समझौता किया है। इनके द्वारा वार्षिक लाइसेंस प्रीमियम 18.60 करोड़ रुपये और जीएसटी समर्पित किया गया है।’ पटना के बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर लग्जरी ताज होटल बनेगा। बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) ने इसके लिए एग्रीमेंट कर लिया है। सारगा होटल प्रा. लि. के साथ बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर 5-सितारा लग्जरी ताज होटल के संचालन के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है। यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हुआ है। इस समझौते के मुताबिक, द इंडियन होटल समूह द्वारा इस फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा। तीसरे फाइव स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही पर्यटन मंत्री ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि, राज्य के लोगों की बड़ी अपेक्षा है कि पर्यटकों और व्यवसायियों को यहां बेहतर आवासन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पटना जैसे शहर में फाइव स्टार होटल की बहुत आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार राजधानी में तीन फाइव स्टार होटल का निर्माण करवाने जा रही है। पटना में पहले से एक फाइव स्टार होटल का निर्माण शुरू हो चुका है। दूसरे के लिए आज समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं। आज औपचारिकताएं पूरी हो गयी है। अब तय समय सीमा के अंदर यहां ताज होटल का निर्माण पूरा किया जाएगा। तीसरे फाइव स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। – अरुण शंकर प्रसाद, पर्यटन मंत्री, बिहार 500 कमरों का बनेगा 5 स्टार होटल इस भूमि पर 500 कमरों का द ताज होटल विकसित किया जायेगा। प्रस्तावित 5 सितारा होटल में प्रथम फेज में 350 कमरे और द्वितीय फेज में 150 कमरों का निर्माण किया जाना है। चयनित एजेंसी के द्वारा 4 वर्षों के अंदर प्रथम फेज का निर्माण पूर्ण कर जनवरी 2030 ई. में द ताज फाइव स्टार होटल का संचालन प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाएगा। बांकीपुर पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए बहुत ही उपयुक्त जगह है, क्योंकि एक तरफ गंगा नदी है और सामने गांधी मैदान है। इसके साथ ही साथ यह होटल सम्राट अशोक कन्वेंसन सेंटर के नजदीक होने से इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। वार्षिक लाइसेंस प्रीमियम 18.60 करोड़ रुपये बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि, ‘परिवहन विभाग, बिहार द्वारा बांकीपुर बस स्टैंड के भूखंड का ट्रांसफर पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवपलमेंट कॉ. लि. को किये जाने के बाद राजधानी पटना में पर्यटकों को आधुनिक सुविधायुक्त आवासन और अन्य पर्यटकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह समझौता किया है। इनके द्वारा वार्षिक लाइसेंस प्रीमियम 18.60 करोड़ रुपये और जीएसटी समर्पित किया गया है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *