लुधियाना पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:नशीली गोलियां बरामद, ग्राहकों का कर रहा था इंतजार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस

लुधियाना पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:नशीली गोलियां बरामद, ग्राहकों का कर रहा था इंतजार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस

लुधियाना जिले में जगराओं पुलिस ने नशीली गोलियां बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोठे खजूरा रोड से आगे मलक रोड की ओर जाने वाली सड़क पर ग्राहकों का इंतजार करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला माई जीना निवासी दर्शन सिंह के रूप में हुई है। बता दे कि थाना सिटी जगराओं में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि एसआई सतपाल सिंह अपनी टीम के साथ झांसी रानी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। लंबे समय से रहा था तस्करी इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दर्शन सिंह इलाके में लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर, एसआई सतपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी दर्शन सिंह को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली गोलियां बरामद हुईं। मामले की जांच में जुटी पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ये नशीली गोलियां कहां से खरीदता था, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *