लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क का होगा कायाकल्प:20 करोड़ से बदलेगी सूरत, LED लाइटिंग और स्पोर्ट्स सुविधाओं पर जोर

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क का होगा कायाकल्प:20 करोड़ से बदलेगी सूरत, LED लाइटिंग और स्पोर्ट्स सुविधाओं पर जोर

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित को आधुनिक रूप देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। मंगलवार को एलडीए मुख्यालय में हुई जनेश्वर मिश्र पार्क समिति की बोर्ड बैठक में पार्क के विकास के लिए ₹20 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव आवास पी. गुरुप्रसाद ने की। इस दौरान एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पार्क को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस करने पर सहमति बनी।
क्या-क्या बदलेगा LED से जगमगाएगा पार्क (₹2.5 करोड़) पार्क में लगी पुरानी सोडियम लाइटों को हटाकर अब आधुनिक LED लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे रोशनी बेहतर और ऊर्जा की बचत होगी। पार्क में मियावाकी पद्धति पर आधारित विशेष ‘थीम पार्क’ विकसित किया जाएगा। इसमें सजावटी और घने पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पोर्ट्स और फिटनेस को बढ़ावा (₹12 करोड़) खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। साथ ही PPP मॉडल पर योगा और फिजियोथेरेपी सेंटर भी विकसित होंगे। अन्य जरूरी काम भी शामिल बजट का एक हिस्सा पुराने बिजली बिलों के भुगतान, शौचालयों के रखरखाव, बागवानी और कर्मचारियों के वेतन पर भी खर्च किया जाएगा। पार्क को सिर्फ हरियाली तक सीमित न रखकर अब इसे फिटनेस, स्पोर्ट्स और मनोरंजन का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *