लखनऊ की महिला इंजीनियर की साउदी में मौत:पति आए दिन करता था प्रताड़ित; 9 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

लखनऊ के चिनहट इलाके में रहने वाली नव विवाहित महिला की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की शादी लव मैरिज हुई थी। मौत के 27 दिनों के बाद मंगलवार को लखनऊ शव पहुंचा। जिसके बाद पिता ने मृतका के पति पर गाजीपुर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिनहट निवासी शेर अली फायर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बेटी ऐमन​​​​​​ की शादी 10 अप्रैल 2025 को रायबरेली निवासी आमिर से की थी। उन्होंने बताया कि आमिर आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार बेटी ने दबी जुबान में इसके बारे में बताया था। पर कभी ऐसा नहीं सोचा था कि वो लोग मेरी बेटी की हत्या कर देंगे। मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान पिता शेर अली ने बताया कि जब बेटी की बॉडी लखनऊ पहुंची तो परिवार ने देखा कि उसके शरीर पर कई चोट के निशान है। पीठ पर बेल्टों के निशान है। उन निशानों को देखकर साफ लगता है कि आमिर बेटी को आए दिन पिटता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *