लखनऊ ने पहली यूपी बैंडी चैंपियनशिप जीती:अंडर-14 बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हिमाद्री आइस रिंग में चार दिवसीय प्रथम उत्तर प्रदेश बैंडी चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ की अंडर-14 बालक और बालिका टीमों ने दोनों वर्गों में खिताब जीतकर पहली बार चैंपियनशिप अपने नाम की। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने गाजियाबाद को 2-0 से हराया। लखनऊ की खिलाड़ी शारिया खान ने दोनों गोल दागे। टीम में श्रव्या, अरु, इप्सिता और प्रियल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोलकीपर धृति ने विपक्षी टीम को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। लखनऊ ने मेरठ को 2-0 से हराकर खिताब जीता बालक वर्ग के फाइनल में लखनऊ ने मेरठ को 2-0 से हराकर खिताब जीता। हर्ष और आरुष ने टीम के लिए एक-एक गोल किया। सात्विक, विख्यात, अमय, शिवांग, अचिंत्य और वंश ने भी टीम के प्रदर्शन में योगदान दिया। समापन समारोह में रूसी कोच मिस्टर डेनिस, इंडियन बैंडी संघ के कोऑर्डिनेटर विशाल सोलंकी और भारतीय बैंडी टीम के कोच प्रहलाद कौशिक उपस्थित रहे। नीरज श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता और रवि वर्मा ने अतिथियों का अभिनंदन किया।लखनऊ की जीत पर प्रेसिडेंट प्रशांत पाण्डेय, मनोज वर्मा, हसीब खान, प्रकाश मिश्र, आदित्य बाजपेई, डॉ. अभय सिंह, सविता सिंह, सुनील शुक्ला, मनीष वर्मा, लक्ष्मी और विकास वर्मा ने खिलाड़ियों तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *