औली से लौट रहे लखनऊ के पर्यटकों डंपर से भिड़ंत:4 गंभीर घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर; कार से घूमने आए थे

औली से लौट रहे लखनऊ के पर्यटकों डंपर से भिड़ंत:4 गंभीर घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर; कार से घूमने आए थे

चमोली में डंपर और पर्यटकों की कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लखनऊ से आया एक परिवार औली घूमकर वापस ज्योतिर्मठ लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे सामान से लदे डंपर से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ज्योतिर्मठ-औली मोटर मार्ग पर फॉरेस्ट कॉलोनी के पास हुआ। घायलों में कार चालक अख्तर, उनकी पत्नी सना, बेटी आयत और सावान शामिल हैं। एम्स ऋषिकेश रेफर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत ज्योतिर्मठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। इसके अलावा, कार में सवार एक अन्य महिला और एक बच्ची को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *