लखनऊ 3 दिनों तक बंद रहा इमामबाड़ा:खामेनेई की मौत के बाद घोषित किया गया था शोक , 4 मार्च से खुल जाएगा पर्यटन स्थल

लखनऊ 3 दिनों तक बंद रहा इमामबाड़ा:खामेनेई की मौत के बाद घोषित किया गया था शोक , 4 मार्च से खुल जाएगा पर्यटन स्थल

लखनऊ में तीन दिनों तक बंद रहा पर्यटन स्थल। ईरानसुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तीन दिवसीय शोक घोषित किया गया था इसके बाद 1 , 2 और 3 मार्च तक हुसैनाबाद ट्रस्ट के द्वारा बड़ा इमामबाड़ा , छोटा इमामबाड़ा , पिक्चर गैलरी समेत विभिन्न इमारतें पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई थी।तीन दिन शोक के बाद बुधवार 4 मार्च से यह इमारतें खुल जाएंगी। जैसे ही अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर आई शिया समुदाय में गम की लहर दौड़ गई। शिया धर्म गुरुओं की तरफ से तत्काल शोक घोषित किया गया। इसके बाद इमारत पर काले झंडे लगाए गए लोगों ने काले कपड़े पहने मजलिसों में शामिल हुए और अमेरिका इजराइल का जमकर विरोध किया इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर को जगह जगह श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही छोटा इमामबाड़ा , बड़ा इमामबाड़ा जैसे पर्यटन स्थलों को तत्काल बंद कर दिया गया। पर्यटन स्थल बंद होने के बाद बाहर से आने वाले पर्यटकों को जानकारी नहीं थी। उसके बाद पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यूपी के विभिन्न जनपदों से और देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पर्यटक बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा के बाहर जब पहुंचे तो उनके हाथ मायूसी लगी। पर्यटकों को अंदर प्रवेश नहीं मिला जिसके बाद मायूस होकर गेट पर खड़े होकर ही सेल्फी लेते हुए नजर आए। महाराष्ट्र से आए पर्यटक ने बताया कि इमामबाड़े के बारे में काफी कुछ सुना था इसी को देखने के लिए बहुत दूर से आए मगर यहां आए तो इमामबाड़ा बंद मिला अब वापस जा रहे हैं दुख हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *