लखनऊ में निजी स्कूल पर मनमानी फीस वसूलने का नया मामला सामने आया हैं। गोमतीनगर के विकल्प खंड स्थिति श्री राम ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल पर नए सत्र से फीस 25% बढ़ाने का आरोप लगा कर कई अभिभावक बुधवार को स्कूल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। अचानक से पेरेंट्स के उग्र रवैये को देखकर स्कूल प्रशासन भी बैकफुट आया और 10 दिन की मोहलत मांगकर बढ़ी हुई फीस को कम करने का भरोसा दिया। इसके बाद फिर माहौल शांत हुआ। ये था पूरा मामला गोमती नगर के श्री राम ग्लोबल स्कूल में नए सत्र से स्कूल के बच्चों की फीस जमा करने का शेड्यूल जारी किया। कुछ पेरेंट्स में फीस में काफी बढ़ोत्तरी होने की बात कही तो पहले स्कूल की तरफ से सिर्फ 6% फीस बढ़ाने की बात कबूली गई। हालांकि, बाद में जोड़ने पर करीब 25% का इजाफा मिला। इसके बाद पेरेंट्स स्कूल पहुंचकर इस पर स्पष्टीकरण मांगने लगे। कुछ पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि बच्चों को घर के टिफिन की जगह कैफेटेरिया से खाना खाने का दबाव बनाया जा रहा हैं। हालांकि, पेरेंट्स के विरोध के बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया। पेरेंट्स का विरोध देखकर प्रिंसिपल शम्मी सिंह मौके पर पहुंची।उन्होंने पेरेंट्स को समझाने का प्रयास किया पर वो मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद फिर मैनेजमेंट से बात कर जब बढ़ी हुई फीस को वापस लेना का प्रिंसिपल ने दिया भरोसा और 10 दिन की मोहलत मांगी। इसके बाद फिर पेरेंट्स शांत हुए।


