लखनऊ में सुबह से छाए बादल:दिन में बारिश के आसार, धूल भरी आंधी करेगी परेशान,मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

लखनऊ में सुबह से छाए बादल:दिन में बारिश के आसार, धूल भरी आंधी करेगी परेशान,मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही। दिन में हल्की बारिश के साथ में आंधी चलने की भी संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। मौसम विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रहा। तापमान में आई गिरावट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ सहित अन्य जिलों में गुरुवार को मौसम साफ रहने से दिन के अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग में बादलों की उपस्थिति एवं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की प्रभावी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि निचले क्षोभ मंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश के आस पास बने अन्य अनुकूल चक्रवाती परि संचरणों एवं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 मार्च से प्रदेश में शुरू हुई वर्षा का दौर 20 मार्च को अधिकतम तीव्रता के साथ 21 मार्च जक जारी रहने की संभावना के दृष्टिगत प्रदेश के अधिकतम तापमान में 19-21 मार्च के दौरान 5-7 डिग्री सेल्सियस की त्वरित गिरावट होने तथा उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की सम्भावना है। मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में आ रही पुरवा हवाओं की मध्य क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं के साथ संभावित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप 19-21 मार्च के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात एवं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ 19-20 मार्च को कहीं-कहीं ओलावृष्टि के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *