लखनऊ में प्री होली सेलिब्रेशन धूम धाम से मनाया जा रहा है। गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में दो दिवसीय 27 और 28 फरवरी को लखनऊ होली महोत्सव का आयोजन हुआ है। लाइव म्यूजिक पर DJ बिट्स पर युवक युवतियों ने जमकर होली का जश्न मनाया। भोजपुरी, बॉलीवुड के साथ साथ हनी सिंह के गानों पर युवा खूब झूमे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक निखिल वर्मा ने बताया कि होली का त्योहार सबसे ज्यादा खास होता है पूरे साल इस का इंतजार रहता है , होली रंगों के साथ भाई चारा मोहब्बत और मनोरंजन भी साथ लाता है । दो दिवसीय इवेंट में 5 खास कार्यक्रमों के आयोजन किए किए गए है। इसमें बृज की होली , बरसाना की होली , फूलों की होली , मसान होली जो आर्गेनिक भस्म से खेली जा रही है इसके अलावा मड होली जो मुल्तानी मिट्टी से खेली जा रही है ये बेहद खास है। हनी सिंह के प्रसिद्ध गाने ब्राउन रंग , ब्लू आइज़ , देशी कलाकार , हाई हील्स , चार बोतल वोडका ,लव डोज़ पर युवा खूब झूमे। इसके अलावा संसद में भाई का हरदम घना रहेगा दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा गाने पर युवाओं ने बाहुबली स्टाईल में डांस किया। लॉलीपॉप लागेलू , बगलवाली जान मारेली , कमरिया पतरे पतरे , रात दिया बुता के जैसे भोजपुरी गीतों पर युवा खूब नाचे


