सोनीपत में 11 केवी फीडर से एलटी तार चोरी:बिजली आपूर्ति रही बाधित; विभाग को हजारों का नुकसान

सोनीपत में 11 केवी फीडर से एलटी तार चोरी:बिजली आपूर्ति रही बाधित; विभाग को हजारों का नुकसान

सोनीपत में बिजली निगम की एलटी लाइन और एबी केबल चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों द्वारा की गई इस वारदात से न केवल इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हुई, बल्कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) को हजारों का आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। निगम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। UHBVN सिटी सब-डिवीजन, सोनीपत के एसडीओ द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि 11 केवी बांगड़ एपी फीडर पर स्थित प्यारेवाला ट्रांसफॉर्मर से एलटी लाइन के करीब 630 मीटर (तीन स्पैन) तार चोरी कर लिए गए। सांदल कलां में एबी केबल भी उखाड़ी इसके बाद चोरों ने गांव सांदल कलां निवासी संदीप की भूमि से करीब 80 मीटर एलटी एबी केबल भी चोरी कर ली। इस वारदात के बाद संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली निगम के अधिकारी के अनुसार इस चोरी से विभाग को लगभग 73 हजार रुपए से अधिक का सीधा वित्तीय नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। SDO की शिकायत पर मामला दर्ज एसडीओ सिटी सब-डिवीजन UHBVN सोनीपत की ओर से थाना बड़ी में अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में चोरी की घटना का पूरा विवरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 के तहत थाना HSIIDC बरही में दर्ज किया है।मामले की जानकारी मिलने के बाद ASI वाकिब शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मामले की जांच PSI बिट्टू रावल को सौंपी गई है।पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में जांच, संभावित संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *