जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, 12 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध

सिटी रिपोर्टर| नवादा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाएं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जिले में 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 12,218 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनमें एचपीसीएल के 2,437, बीपीसीएल के 7,344 और आईओसीएल के 2,437 सिलेंडर शामिल हैं। यह स्टॉक वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त बताया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं को घर-घर सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत है। दूरभाष संख्या 06324-212122 पर प्राप्त 317 शिकायतों में से 256 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जा रहा है। जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रखंडों में विशेष छापामारी दल गठित किए गए हैं। ये दल गैस एजेंसियों के गोदामों और वितरण व्यवस्था की नियमित जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर से जुड़ी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे भ्रामक सूचनाओं से बचें, आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और संयम बनाए रखें। सिटी रिपोर्टर| नवादा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाएं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जिले में 14.2 किलोग्राम श्रेणी के कुल 12,218 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इनमें एचपीसीएल के 2,437, बीपीसीएल के 7,344 और आईओसीएल के 2,437 सिलेंडर शामिल हैं। यह स्टॉक वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त बताया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं को घर-घर सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत है। दूरभाष संख्या 06324-212122 पर प्राप्त 317 शिकायतों में से 256 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जा रहा है। जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रखंडों में विशेष छापामारी दल गठित किए गए हैं। ये दल गैस एजेंसियों के गोदामों और वितरण व्यवस्था की नियमित जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर से जुड़ी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे भ्रामक सूचनाओं से बचें, आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और संयम बनाए रखें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *