LPG Rate Hike : जयपुर की जनता को डबल झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए हुआ महंगा, नई दरें आज से लागू

LPG Rate Hike : जयपुर की जनता को डबल झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए हुआ महंगा, नई दरें आज से लागू

LPG Rate Hike : राजस्थान के लिए बड़ी खबर। जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर व व्यवसायिक गैस सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 856.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 916.50 रुपए में मिलेगा।

अब 1911 रुपए में मिलेगा व्यवसायिक गैस सिलेंडर

वहीं जयपुर में व्यवसायिक गैस सिलेंडर में 114 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद व्यवसायिक गैस सिलेंडर 1796.50 रुपए की जगह अब 1911 रुपए में मिलेगा। नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी।

दीपक सिंह गहलोत ने की दरें बढ़ने की पुष्टि

घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर की दरें बढ़ने की पुष्टि एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत ने की है।

अमरीका ईरान युद्ध का असर

बताया जा रहा है कि अमरीका ईरान युद्ध कमजोर होने के बजाय ज्यादा भड़क गया है और इसका असर अब भारत पर भी होता दिख रहा है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बढ़ते संघर्ष को देखते हुए तेल-गैस आपूर्ति को सुचारू रखने के आपातकालीन प्रयास शुरू कर दिए।

रात को सूत्रों के हवाले से खबर आई की तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में तत्काल प्रभाव से 60 रुपए की बढ़ोतरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *