मधुबनी जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू है। 21 मार्च 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, जिले में विभिन्न तेल कंपनियों (IOCL, HPCL एवं BPCL) के माध्यम से गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 103 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। 1 मार्च से 20 मार्च 2026 तक की बुकिंग एवं डिलीवरी प्रगति के अनुसार, कुल 2,89,152 बुकिंग दर्ज की गईं, जिनमें से 2,47,029 डिलीवरी पूरी की जा चुकी हैं। बुकिंग के अनुरूप गैस की आपूर्ति तेजी से की जा रही है। एक दिन में कुल 8,740 बुकिंग हुईं 20 मार्च 2026 को एक दिन में कुल 8,740 बुकिंग हुईं, जबकि इसी दिन कुल 14,487 सिलेंडरों का वितरण किया गया। कंपनियों से 20 मार्च को कुल 9,045 सिलेंडर प्राप्त हुए। वर्तमान में जिले में 50,387 सिलेंडरों का गैस स्टॉक उपलब्ध है। लंबित उपभोक्ता अनुरोधों (बुकिंग) की संख्या 45,166 है। होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे वितरक जिले में 93 वितरक सक्रिय रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी हुई है। होम डिलीवरी नहीं करने वाली 10 गैस एजेंसियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें और इसका उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए करें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर दी जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू है। 21 मार्च 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, जिले में विभिन्न तेल कंपनियों (IOCL, HPCL एवं BPCL) के माध्यम से गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 103 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। 1 मार्च से 20 मार्च 2026 तक की बुकिंग एवं डिलीवरी प्रगति के अनुसार, कुल 2,89,152 बुकिंग दर्ज की गईं, जिनमें से 2,47,029 डिलीवरी पूरी की जा चुकी हैं। बुकिंग के अनुरूप गैस की आपूर्ति तेजी से की जा रही है। एक दिन में कुल 8,740 बुकिंग हुईं 20 मार्च 2026 को एक दिन में कुल 8,740 बुकिंग हुईं, जबकि इसी दिन कुल 14,487 सिलेंडरों का वितरण किया गया। कंपनियों से 20 मार्च को कुल 9,045 सिलेंडर प्राप्त हुए। वर्तमान में जिले में 50,387 सिलेंडरों का गैस स्टॉक उपलब्ध है। लंबित उपभोक्ता अनुरोधों (बुकिंग) की संख्या 45,166 है। होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे वितरक जिले में 93 वितरक सक्रिय रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी हुई है। होम डिलीवरी नहीं करने वाली 10 गैस एजेंसियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें और इसका उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए करें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर दी जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


